• 15/10/2022

BIG BREAKING: कोयला खदान में हुआ भयंकर ब्लास्ट, हादसे में 22 की मौत 17 घायल, 50 लोग फंसे

BIG BREAKING: कोयला खदान में हुआ भयंकर ब्लास्ट, हादसे में 22 की मौत 17 घायल, 50 लोग फंसे
Spread the love

तुर्की में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कोयला खदान के अंदर भीषण ब्लास्ट हो गया. हादसे में 22 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है. जबकि इस धमाके में 17 लोग घायल भी हुए हैं. हादसे के बाद से ही राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

पूरी घटना काला सागर के तटीय प्रांत बार्टिन के अमासरा शहर में सरकारी स्वामित्व वाली टीटीके अमासरा मुसेसे मुदुर्लुगु खदान में हुई है. घटना को लेकर ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने कहा कि ब्लास्ट संभवतः कोयला खदानों में पाई जाने वाली ज्वलनशील गैसों के कारण हुआ होगा.

वहीं हादसे को लेकर देश के गृहमंत्री सुलेमान सोयलू ने जानकारी दी है कि करीब 50 लोग अभी भी खदान में फंसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

देश के गृहमंत्री बचाव अभियान के दौरान समन्वय के लिए अमासरा पहुंचे. जहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि विस्फोट के समय खदान के अंदर करीब 110 लोग मौजूद थे. ब्लास्ट के बाद ज्यादातर मजदूर खदान से बाहर आने में सफल रहे, लेकिन इसके बावजूद करीब 50 लोग खदान के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में ही फंसे रह गए.

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…