• 23/09/2022

Road Accident: बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे समेत 5 घायल

Road Accident: बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे समेत 5 घायल
Spread the love

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बोलेरो और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो बच्चे समेत 5 लोगों के घायल होने की सूचना है.

दरअसल, पूरी घटना जहाजपुर थाना क्षेत्र की है. यहां जिले के कोदूकोटा से कुछ लोग पारिवारिक कार्यक्रम से सवाईमाधोपुर से वापस लौट रहे थे. इसी बीच गुरुवार देर रात देवली भीलवाड़ा हाइवे पर धांधोला गांव के पास सामने से आ रही ट्रेलर बोलेरो से टकरा गई. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है.

इस हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लग गया. हादसे के चलते सड़क पर सभी घायल दर्द ने तड़पते नजर आए. पुलिस ने पहले सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया, फिर दोनों वाहनों को एक तरफ करवाया.

थाने के पुलिस उपनिरीक्षक ओमप्रकाश नायक ने बताया कि हादसे में घायल 5 वर्ष के बच्चे, 10 साल की बच्ची, एक युवती एवं दो महिलाओं को जहाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया. जबकि मनीष, हीरालाल एवं लादूलाल की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: स्वच्छ भारत मिशन में फिर छत्तीसगढ़ का बजा डंका, मिलेंगे 4 राष्ट्रीय पुरस्कार

इसे भी पढ़ें: मधुमक्खियों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले में डायरिया का कहर, एक ही गांव के 100 लोग हुए बीमार

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य, घिनौनी वारदात का वीडियो बनाकर किया वायरल

Related post

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…