• 19/07/2022

गौमूत्र खरीदकर छत्तीसगढ़ में बनाई जाएगी दवाईयां, जैविक खेती को बढ़ावा देने भूपेश सरकार ने बनाया नया प्लान, जानिए

गौमूत्र खरीदकर छत्तीसगढ़ में बनाई जाएगी दवाईयां, जैविक खेती को बढ़ावा देने भूपेश सरकार ने बनाया नया प्लान, जानिए
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने गोबर के बाद अब गौमूत्र खरीदी का अहम फैसला लिया है। सरकार गौ पालकों से 4 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से गौमूत्र की खऱीदी की शुरूआत करने जा रही है। महती योजना की शुरुआत सरकार हरेली अमावस्या के पर्व से करने जा रही है।राज्य सरकार गौमूत्र से दवाईयां तैयार कराएगी जिससे छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: छात्राओं के ब्रा उतरवाए गए, NEET का एग्जाम देने पहुंचीं थी, कहा गया- नहीं उतारोगी तो परीक्षा नहीं दे पाओगी


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में बहुत से कृषक साथी हैं जो कि पारंपरिक जैविक खेती करना चाहते हैं, ऐसे कृषकों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अब राज्य सरकार प्रत्येक जिले के दो गौठानों से गौमूत्र 4 रूपए लीटर के हिसाब से लेगी। इसे महिला स्वसहायता समूहों को दिया जाएगा, समूहों द्वारा इससे जीवामृत और कीट नियंत्रण उत्पाद बनाया जाएगा। इन उत्पादों का उपयोग प्रदेश भर के किसान कर सकेंगे इससे निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। खाद्य पदार्थों में जीएसटी लागू किए जाने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आम जनता के जेब में पैसे डालने का काम करती है, लेकिन केन्द्र सरकार आम आदमी की जेब से कैसे पैसा निकाला जाए, यह काम करती है।

इसे भी पढ़ें: राजभवन से निजी विश्वविद्यालयों को जारी हुआ आदेश, अब करना होगा ये काम

बघेल ने कहा कि दही, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थ जो रोज घरों में उपयोग होता है, उसमें भी जीएसटी लगा दिए गया। केन्द्र सरकार ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। मानसून सत्र में सरकार की तैयारियों को लेकर सीएम बघेल ने कहा कल से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। इस मानसून सत्र में अनेक सवाल, ध्यानाकर्षण और स्थगन लगाए गए हैं। हमारी पूरी तैयारी है, सत्र को लेकर हमारी बैठक भी हो चुकी है, सदन में आने वाले सवालों का हमारे साथी पूरी ताकत से जवाब देने तैयार है।

इसे भी पढ़ें: कलेक्टोरेट परिसर के सामने दर्जन भर युवकों ने किया नग्न प्रदर्शन

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…