• 20/07/2022

महिला दरोगा की पिकअप से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महिला दरोगा की पिकअप से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

द तथ्य डेस्क। झारखंड के रांची तुपुदाना इलाके में बीती रात पुलिस कार्यवाही से बचने के फिराक में एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ड्यूटी में तैनात महिला दरोगा की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी। घटना में महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा में भी कल इसी तरह एक डीएसपी की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING : टेरर फंडिंग का आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

मिली जानकारी के अनुसार घटना कल रात करीब 3 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में जानवरों की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना पाकर पुलिस ने शहर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। रात करीब 5 बजे महिला दरोगा संध्या दोपनो अपनी टीम के साथ भी वाहनों की चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान तुपुदाना इलाके में एक कार की चेकिंग के बाद महिला दरोगा ने एक पिकअप वाहन को रूकवाया। मगर आरोपी पिकअप वैन के चालक ने वाहन रोकने के बजाए महिला दरोगा के उपर भी वाहन चढ़ा दिया और वहां से भाग निकला।

इसे भी पढ़ें: नूपुर शर्मा की हत्या करने पाकिस्तान से आया शख्स, सीमा पर गिरफ्तार, खुफिया एजेंसी कर रही पूछताछ

हादसे में महिला दरोगा संध्या टोपनो की मौके पर ही मौत हो गई। ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने पिकअप का पीछा किया, इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को धरदबोचा। बताया गया कि मृतका संध्या टोपनो 2018 बैच की थी। हादसे के बाद संध्या टोपनो का शव रिम्स लाया गया जहां आज पोस्टमार्टम चल रहा है। संध्या तीन भाई बहनों मेें मंझली थी।

ज्ञात हो कि कल मंगलवार को ही हरियाणा के इससे पहले हरियाणा के नूंह जिले में भी इसी तरह के एक घटना में खनन माफियाओं ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ाकर उनकी निर्ममता से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सभी इलाको में सघन जांच अभियान चलाया था। घटना के करीब 4 घंटे बाद पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला तो पुलिस ने आरोपी को एक गांव में घेर लिया। यहां भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों में से एक की पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया था।
इसे भी पढ़ें: डीएसपी को डंपर से कुचलकर हत्या करने वाले का एनकाउंटर, 1 को दबोचा और 1 फरार

Related post

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, BJP में हो सकते हैं शामिल, सूबे में बढ़ी हलचल

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली…

Spread the loveझारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। चल रही सियासी अटकलों के…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी में दो युवक गिरफ्तार

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस की छापेमारी…

Spread the loveबिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके में पुलिस ने सूचना के आधार पर सब्जी के बोरे के…