• 28/07/2022

मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, अपने बयान पर कांग्रेस के इस सांसद ने किया माफी मांगने से इंकार

मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, अपने बयान पर कांग्रेस के इस सांसद ने किया माफी मांगने से इंकार
Spread the love

द तथ्य डेस्क। सदन में आज भाजपा सांसदों ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामा के चलते सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। अधीर रंजन ने कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया था, इस पर माफी मांगने को वो तैयार नहीं हैं, जिसके चलते भाजपा सांसदों ने इसका जोरदार विरोध किया है।

इसे भी पढ़ें : धरने पर बैठे सांसदों को ये विपक्षी पार्टियां परोस रही चिकन, गाजर हलवा और…

ज्ञात हो कि कल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति भवन जाने से रोक दिया गया था। इस पर मीडिया ने जब उनसे कारण पूछा तो उन्होंने कहा था कि-हिंदुस्तान की राष्ट्रपत्नी सबके लिए हैं, हमारे लिए क्यों नहीं! अधीर रंजन के इस बयान के बाद से ही बवाल मचा हुआ था। आज सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद भाजपा सांसदों ने इस पर जमकर विरोध दर्ज कराते हुए हंगामा किया। नाराज सांसदों ने हाथों में सोनिया माफी मांगें, का पोस्टर लेकर नारेबाजी की। भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी को माफी मांगनी होगी। लोकसभा और राज्यसभा में हुए हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित की गई।

इसे भी पढ़ें : मंकीपॉक्स से बचने केन्द्र ने जारी किया गाइडलाइंस, दिए ये निर्देश…

इस मामले में अधीर रंजन ने गुरुवार को संसद के बाहर अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि माफी मांगने का सवाल नहीं उठता। गलती से मैंने मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया, अब आप मुझे फांसी पर चढ़ाना चाहते हैं तो चढ़ा दीजिए। सत्ताधारी दल तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रहा है। दूसरी ओर भाजपा नेत्री स्मृति ने सदन में कहा- कांग्रेस गरीब और आदिवासियों की विरोधी है। अपनी गलती पर माफी मांगने की जगह कांग्रेस सीनाजोरी कर रही है। सोनिया गांधी को कांग्रेस की ओर से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने हर भारतीय नागरिक का अपमान किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर पहले ही अपनी गलती मान चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में भी होगा ऑपरेशन लोटस! बीजेपी के नेता का दावा- ममता के 38 विधायक संपर्क में

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर…

Spread the loveदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी…
के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका, कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका,…

Spread the loveदिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. केजरीवाल के बाद अब के.…