• 29/09/2022

टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला
Spread the love

जानी मानी फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज की निर्माता एकता कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया है. बिहार की एक कोर्ट ने मंगलवार को एकता और उनकी मां शोभा कपूर की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया. यह वारंट वेब सीरीज थ्री एक्स (XXX) के सीजन 2 को लेकर जारी किया गया है.

दरअसल, वेब सीरीज थ्री एक्स (XXX) के सीजन 2 में एक आपत्तिजनक सीन्स को लेकर 2021 में मामला दर्ज कराया गया था. जिसको लेकर बिहार की बेगुसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ वरंट जारी किया है.

एकता कपूर औऱ उनकी मां पर आरोप है कि उन्होंने वेब सीरीज ‘XXX’ के सीजन-2 में सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. इसी मामले में जस्टिस विकास कुमार की कोर्ट ने पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर वारंट जारी किया है.

बता दें कि शंभू कुमार ने 2020 में अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सीरीज ‘XXX’ के सीजन-2 में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं. उनके वकील ऋषिकेश पाठक का कहना है कि यह सीरीज ALTBalaji पर दिखाई गई थी, जो कि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के स्वामित्व वाला एक ओटीटी प्लेटफॉर्म है. शोभा कपूर भी बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी हैं.

Related post

CM भूपेश बघेल जाएंगे यूपी, मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

CM भूपेश बघेल जाएंगे यूपी, मुलायम सिंह यादव के…

Spread the loveसमाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव…
शशि थरूर, दिग्विजय सिंह आज नामांकन करेंगे दाखिल, मल्लिकार्जुन खड़गे की भी हुई एंट्री

शशि थरूर, दिग्विजय सिंह आज नामांकन करेंगे दाखिल, मल्लिकार्जुन…

Spread the loveकांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर लगातार सियासत जारी है. उम्मीदवारों की रेस से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के…
सलमान खान को फॉर्महाउस में मारने की थी साजिश, बिश्नोई गैंग के प्लान B का हुआ खुलासा

सलमान खान को फॉर्महाउस में मारने की थी साजिश,…

Spread the loveपंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पकड़े गए गैंगस्टर्स लगातार बड़े खुलासे कर रहे हैं.  कुख्‍यात गैंगस्‍टर…