• 30/03/2024

सिरदर्द से हैं परेशान, भारी पड़ सकती है अनदेखी, ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान!

सिरदर्द से हैं परेशान, भारी पड़ सकती है अनदेखी, ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान!
Spread the love

रोजाना की भागदौड़ और काम के प्रेशर की वजह से ज्यादातर लोग सिरदर्द का शिकार हो जाते हैं।आमतौर पर लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं या फिर पेन किलर खाकर कुछ देर के लिए इस दर्द से राहत पा लेते हैं।

लेकिन सिरदर्द को नजरअंदाज करना आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है, खासकर अगर दर्द सिर के दाहिनी ओर यानी राइट साइड पर है, तो आपको इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

सिर के दाहिनी तरफ होने वाले दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें माइग्रेन, साइनस, तनाव, SUNCT सिंड्रोम और यहां तक कि रप्चर ब्रेन एन्योरिज्म (Ruptured Brain Aneurysm) भी शामिल हैं।

साइनस सिरदर्द

साइनस में होने वाला सिरदर्द साइनस संक्रमण का एक लक्षण है और यह आपकी आंखों के पीछे, गालों की हड्डियों, माथे या नोज ब्रिज में हल्के दर्द जैसा महसूस होता है।

तनाव सिरदर्द

ये सिरदर्द के सबसे आम प्रकार में से एक है, जो आपके सिर के दाहिने हिस्से पर हमला कर सकता है। इस तरह के दर्द में अधिकतर आपके माथे और कनपटी पर दबाव जैसा महसूस होता है। यह दर्द तनाव, खराब मुद्रा या गर्दन और कंधों की मांसपेशियों में स्ट्रेस के कारण हो सकता है।

सनसेट सिंड्रोम

ऐसा अधिकतर लोगों के साथ होता है. पूरा दिन तो वो अच्छा अच्छा महसूस करते हैं, लेकिन जैसे ही सूरज ढ़लने लगता है उनकी बेचैनी बढ़ने लगती है. हम में से कई ऐसे लोग हैं जो सूरज के ढ़लने का आनंद लेने की बजाय भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करते हैं इसे सनडाउनिंग सिंड्रोम (Sundowning Syndrome) कहते हैं।

माइग्रेन

माइग्रेन एक सिरदर्द है जो आमतौर पर सिर के एक तरफ गंभीर धड़कते हुए दर्द या धड़कन की अनुभूति का कारण बन सकता है। यह अक्सर मतली, उल्टी और प्रकाश और ध्वनि के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ होता है।

माइग्रेन का दौरा घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है, और दर्द इतना भयानक हो सकता है कि आप रोजमर्रा के काम भी ठीक से नहीं कर पाएंगे।

Related post

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में…

Spread the love रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री और नॉनवेज परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया…
दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस…

Spread the loveबेमेतरा।  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर सतनाम चौक…
दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

दिवाली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के…

Spread the loveरायपुर। दीपावली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी…