• 30/10/2022

BIG BREAKING: गुजरात में केबल पुल टूटा, 400 नदी में गिरे, 30 लोगों की हुई मौत

BIG BREAKING: गुजरात में केबल पुल टूटा, 400 नदी में गिरे, 30 लोगों की हुई मौत
Spread the love

गुजरात के मोरबी क्षेत्र के माच्छू नदी में आज एक केबल ब्रिज गिर गया. कई लोगों के घायल होने की आशंका है. हादसा रविवार शाम साढ़े 7 बजे हुआ. इस हादसे में डूबने से 30 से अधिक लोगों की मौत होने की भी खबर है.

पुल पिछले 6 महीने से बंद था. जो दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को आम लोगों के लिए खोला गया था. मोरबी का यह सस्पेंशन पुल 140 साल से भी ज्यादा पुराना है. इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फ़रवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेंपल ने किया था. जो 1880 ने 3.50 लाख रुपए से बनकर तैयार हुआ था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की. उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है.

गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना दुखद है. राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. मैं इस संबंध में ज़िला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं.

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…