• 17/10/2023

चौबे जी! न्याय मांगने सबसे पहले आपके ही पास आया, लेकिन आप ने.. अमित शाह मेरे हक की बात कर रहे तो आपको पीड़ा हो रही, ईश्वर साहू का मंत्री रविन्द्र चौबे पर हमला

चौबे जी! न्याय मांगने सबसे पहले आपके ही पास आया, लेकिन आप ने.. अमित शाह मेरे हक की बात कर रहे तो आपको पीड़ा हो रही, ईश्वर साहू का मंत्री रविन्द्र चौबे पर हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होना है। वोटिंग की डेट नजदीक आते-आते वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति भी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच एक बार फिर बिरनपुर हिंसा का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। पूर्व सीएम रमन सिंह के नामांकन में शामिल होने सोमवार को राजनांदगांव पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले को फिर से हवा दे दिया। अमित शाह के बयान को कांग्रेस ने हेट स्पीच करार देते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है।

वहीं अब इस मामले में मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता और साजा विधासभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू का बयान सामने आया है। ईश्वर साहू ने मंत्री और स्थानीय विधायक रविन्द्र चौबे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “चौबे जी जब मेरे साथ अन्याय हुआ था तो न्याय मांगने सबसे पहले आपके दरवाज पर आया था। आप मेरे क्षेत्र के विधायक थे और मंत्री भी। परंतु आपने न्याय नहीं दिया, आज तक मेरे बेटे की हत्यारे खुले घूम रहे हैं। आज अमित शाह जी जब मेरे हक की बात कर रहे हैं तब भी आपको पीड़ा हो रही है।”

क्या कहा था अमित शाह ने

अमित शाह ने राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा था, “भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग करवाकर मार दिया।  बीजेपी ने तय किया है कि हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे और इसके प्रतीक के रूप में उनके पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा है।”

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…