• 13/06/2022

छत्तीसगढ़ में फिर तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, कल के मुकाबले आज मिले दोगुना मरीज

छत्तीसगढ़ में फिर तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, कल के मुकाबले आज मिले दोगुना मरीज
Spread the love

रायपुर। देश के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर कोरोना अपने पैर तेजी से पसारते जा रहा है। प्रदेश में कल के मुकाबले आज दो गुना से ज्यादा नए मरीज मिले। यहां आज 43 नए मरीज मिले। जबकि कल 20 मरीजों की पहचान की गई थी। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले। रायपुर में आज 18 नए मरीजों की पहचान की गई। इन नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है। सबसे अच्छी खबर यह है कि आज प्रदेश में कोरोना की वजह से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : इस थीम विशेष पर होगा इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 11 लाख 52 हजार 679 हो गया है। वहीं 11 लाख 38 हजार 477 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। जबकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से प्रदेश में अब तक 14, 035 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें : पी चिदंबरम की पसली में फ्रैक्चर, प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर धक्का देने का आरोप

 

Related post

Corona बढ़ाने लगा टेंशन, यहां राज्यपाल हुए संक्रमित, टेस्टिंग किया अनिवार्य

Corona बढ़ाने लगा टेंशन, यहां राज्यपाल हुए संक्रमित, टेस्टिंग…

Spread the loveदेश में एक बार फिर कोरोना (Corona) डराने लगा है। नए वैरिएंट JN.1 देश के कई राज्यों में पहुंच…
CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो जिलों में 35 छात्र-छात्राएं संक्रमित, मचा हड़कंप

CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के बीजापुर और सूरजपुर जिले में…
Corona Guide Line: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोरोना गाइडलाइन, कलेक्टरों को पत्र लिख दी ये हिदायत, मास्क को लेकर ये कहा…

Corona Guide Line: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोरोना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भी कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से अपने पांव पसार रहा है। कोरोना के…