• 28/10/2022

मूक बधिर युवती के साथ 4 लोगों ने किया रेप, 5 महीने की हुई गर्भवती तो हुआ खुलासा

मूक बधिर युवती के साथ 4 लोगों ने किया रेप, 5 महीने की हुई गर्भवती तो हुआ खुलासा
Spread the love

राजस्थान के उदयपुर में एक 22 साल की मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान पता चला कि युवती 5 माह की गर्भवती है.

पूरा मामला शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के बयान के मुताबिक उसके साथ अलग-अलग समय पर 4 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता कुछ दिन पहले हिरन मांगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में अकेली मिली थी. जिसके बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों को सूचना दी गई और उसे शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया.

मंगलवार की रात पीड़िता बालिका आश्रय गृह की दीवार से फरार हो गई थी. भागने के दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था. जिसके चलते उसे इलाज के लिए उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उसके गर्भवती होने की बात पता चली.

पुलिस ने ट्रांसलेटर की मदद से आरोपितों की पहचान कर ली है और एक आरोपी को डिटेन कर लिया, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता के बयान के मुताबिक उसके साथ दुष्कर्म करने वालों को पहचानती है, जो मूकबधिर स्कूल के ही छात्र बताए जा रहे हैं.

SHO राम सुमेर मीणा ने बताया कि यह हिरण मगरी का मामला है. हमने मेडिकल कराया जिससे पता चला कि इसका 5 माह का गर्भ है. मेडिकल और DNA टेस्ट कराया है. ट्रांस्लेट के लिए मूक बधिर NGO की मदद ले रहे हैं.

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…