• 19/09/2022

अचानक उल्टी दौड़ती हुई कार युवती और डिलीवरी बॉय पर चढ़ी, वायरल VIDEO देखकर दंग रह जाएंगे

अचानक उल्टी दौड़ती हुई कार युवती और डिलीवरी बॉय पर चढ़ी, वायरल VIDEO देखकर दंग रह जाएंगे
Spread the love

आपने हमेशा कार आगे की तरफ दौड़ते औऱ चलते देखा होगा, लेकिन क्या कभी कार को अपने आप पीछे यानि (उल्टा) चलते हुए देखा है? राजस्थान के जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कार के उल्टी दौड़ने का वीडियो सामने आया है. इतना ही नहीं यह कार उल्टी दौड़ती हुई पीछे खड़े एक युवती और डिलीवरी बॉय पर चढ़ गई.

दरअसल, पूरा मामला जयपुर के बजाज नगर इलाके का है. यहां रविवार दोपर करीब 12 एक कार उल्टी दौड़ती हुई एक युवती और डिलीवरी बॉय पर चढ़ गई. जबतक दोनों कुछ समझ पाते की वे कार की चपेट में आ गए. डिलीवरी बॉय को तो काफी चोटें आईं हैं, जबकि वीडियो के मुताबिक युवती बाल-बाल बच गई.

कार प्लॉट नंबर 92 में रहने वाले ओमप्रकाश बंसल की बताई जा रही है. वहीं इस दौरान दूदू के प्रधान रवि चौधरी भी मौके पर मौजूद थे. चौधरी ने कहा कि अपनी कार से खुद के प्लॉट नंबर 93 मानसिंहपुरा टोंक फाटक पर गए थे. रवि का आरोप है कि ओमप्रकाश बंसल ने कार पीछे लेते हुए रवि पर हमला किया, हालांकि रवि कार से दूर थे. जिससे वे बाल-बाल बच गए.

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कार के पीछे एक युवक, युवती को डिलीवरी देने आया था. वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि दोनों कार के पीछे कुछ कर रहे हैं. इसी दौरान बंसल की कार तेज रफ्तार से पीछे की तरफ दौड़ पड़ी. जिससे युवती और डिलीवरी बॉय दोनों घायल हो गए हैं.

बजाज नगर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर प्रधान की शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक कार चलाने वाले बंसल को थाने बुलाकर पूछताछ कर ली गई है. उन्हें हिदायत दी है कि जब तक जांच हो रही है, उन्हें कभी भी थाने बुला सकते हैं. ऐसे में बाहर निकलें तो पुलिस को जानकारी देकर जाएं. कार को जब्त कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: यहां 50 पतियों ने कर दिया अपनी जिंदा पत्नियों का पिंडदान, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? कागज से नहीं बनता आपके जेब में पड़ा 2000-500 का नोट, एक क्लिक में जानिए सब कुछ

इसे भी पढ़ें: 43 की उम्र में 53 शादियां! शख्स ने कहा- मन की शांति और स्थिरता ढूंढ रहा था

Related post

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…
क्यों फीकी पड़ रही चीनी की मीठास! बढ़ती कीमत के लिए क्या है मौसम जिम्मेदार

क्यों फीकी पड़ रही चीनी की मीठास! बढ़ती कीमत…

Spread the loveआप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब से आप मीठा खाने के लिए…