• 29/07/2022

उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला : पूर्व से विवाहित पत्नी को दांपत्य का अधिकार नहीं

उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला : पूर्व से विवाहित पत्नी को दांपत्य का अधिकार नहीं
Spread the love

द तथ्य डेस्क। विवाह के पवित्र बंधन को बदनाम करने वाली एक महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (High Court) ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि पत्नी यदि पहले से ही विवाहित हो तो वह दांपत्य जीवन बहाल करने की हकदार नहीं है। कोर्ट  का यह फैसला विशेष विवाह अधिनियम के तहत आए एक प्रकरण की सुनवाई के बाद दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में फिर भूकंप के झटके, बार-बार धरती डोलना आखिर क्या संकेत दे रहा ?

बिलासपुर उच्च न्यायालय के जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस दीपक तिवारी की अदालत में प्रार्थी किशोर कुमार ने फैमली कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। दरअसल किशोर कुमार की पत्नी पहले से शादीशुदा थी और उसने जानबूझकर अपना विवाह छिपाते हुए किशोर कुमार से शादी कर ली थी। इसकी जानकारी होने पर किशोर ने उसे मायके में छोड़ दिया था। इसके बाद से ही मामला कोर्ट में चल रहा था। महिला के पति किशोर कुमार ने फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में अपील प्रस्तुत किया था। अपील में कहा गया कि उसकी शादी माया देवी के साथ 5 मई 2001 को हिंदू रीति के अनुसार हुई थी। शादी के समय उसकी पत्नी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। तब उनकी सहमति से वह फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल होने मायके गई थी। परीक्षा दिलाने के बाद वह 6 मई 2002 को वापस लौटी थी।

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 1 नवजात की मौत, 2 गंभीर

पत्नी को लेकर आने के कुछ दिन बाद ही किशोर कुमार के घर में गुमनाम चिट्ठियां आने लगी। इसमें उसकी पत्नी के विवाहित होने संबंध में जानकारी दी गई थी। लेटर के साथ सबूत आने लगे तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। पत्र में मिले सबूत से किशोर को पता चल गया था कि उसकी पत्नी ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर पहले ही शादी कर चुकी है। अपने अपील में पति किशोर ने बताया कि उसे 6 मई 2002 को पता चला कि उसकी पत्नी माया देवी इस्लाम धर्म अपना कर शबनम निशा बन कर सैय्यद जुबेर के साथ शादी कर चुकी थी। उसकी पत्नी और उसके ससुर ने जानबूझकर कपटपूर्वक इस बात को छिपाकर उसकी शादी कराई थी। ऐसे में पत्नी वैवाहिक अधिकार के तहत क्षतिपूर्ति पाने की कतई अधिकारी नहीं हो सकती। प्रार्थी ने सबूत के तौर पर दुर्ग के विवाह अधिकारी का सर्टिफिकेट और फोटोग्राफ्स भी उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जिसमें माया देवी के शबनम निशा बनने व सैय्यद जुबेर से 26 दिसंबर 2001 को शादी करने का उल्लेख है।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से हो रही थी बच्चों की तस्करी, आरपीएफ ने दबिश देकर नाबालिगों को छुड़ाया

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…