• 12/04/2024

सौम्या चौरसिया को जेल या बेल, आज होगा फैसला

सौम्या चौरसिया को जेल या बेल, आज होगा फैसला
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कोल घोटाला के मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत पर आज फैसला होगा। सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी के खिलाफ ईडी आज कोर्ट में अपनी दलीलें पेश करेगाी। इससे पहले बुधवार को उनकी जमानत याचिका बहस शुक्रवार तक के लिए टल गई थी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर 2023 को सौम्या चौरसिया की जमातन अर्जी खारिज कर दी थी और उनके ऊपर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद अब सौम्या चौरसिया के वकीलों ने निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

आपको बता दें सौम्या चौरसिया कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की सबसे ताकतवर अफसर थीं। 500 करोड़ से ज्यादा के कोल लेवी स्कैम में ईडी की टीम ने 3 दिसंबर साल 2022 को सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वे लगातार जेल में बंद हैं। ईडी ने कोल घोटाले का किंगपिन सूर्यकांत तिवारी को बताया था। ईडी का आरोप है कि कोयला के ट्रांसपोर्ट में 25 रुपये प्रति टन की लेवी ली जाती थी। ईडी के मुताबिक सूर्यकांत तिवारी को सौम्या चौरसिया से असीम शक्ति मिलती थी।

Related post

गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन…

Spread the love00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र…
राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय…

Spread the love00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार…
21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी शुभ काम, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…