• 04/06/2022

प्लांट में बड़ा हादसा : बॉयलर फटने से 9 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

प्लांट में बड़ा हादसा : बॉयलर फटने से 9 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
Spread the love

हापुड़। यूपी के हापुड़ में एक केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में मजदूर झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरु हो सका। हादसे में मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वहीं बॉयलर फटने से हुए इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : कानपुर हिंसा : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल ने संभाली कमान, मुख्य आरोपी हयात जफर सहित 37 गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के इलाज और दूसरी हर संभव सहायता में राज्य सरकार तत्परता से जुटी है।”

इसे भी पढ़ें : हैदराबाद गैंगरेप में TRS नेता का नाबालिग बेटा सहित सभी 5 आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश देते हुए सभी आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज कराने के भी निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : ओडिशा में बड़ा फेरबदल, नवीन पटनायक के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Related post

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…
Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के…

Spread the loveDA Hike News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने दीवाली की…
DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा ऐलान, छप्पर फाड़ बढ़ेगी सैलरी, जानें कैलकुलेशन

DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा…

Spread the loveकेन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का…