• 10/03/2023

मनीष सिसोदिया 7 दिन की ED रिमांड पर

मनीष सिसोदिया 7 दिन की ED रिमांड पर
Spread the love

शराब घोटाले के मामले में सीबीआई के बाद अब ईडी की टीम मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। मनीष सिसोदिया की तिहाड़ जेल से गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को 7 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। इसस पहले ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी थी।

ईडी के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि नई आबकारी नीति के तहत शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर अवैध कमाई की व्यवस्था बनाई गई। ईडी ने कोर्ट को बताया कि होलसेलर शराब कारोबारियों को 12 फीसदी प्रॉफिट दिया गया। कोर्ट ने सवाल किया कि प्रॉफिट कितना होना चाहिए। जिस पर ईडी के वकील ने बताया कि मार्जिन 6 फीसदी होना चाहिए। शराब कारोबारियों को यह लाभ सिसोदिया के कहने पर दिया गया। इसलिए सिसोदिया की रिमांड जरुरी है।

Related post

रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर जनजातीय गौरव दिवस मनाया

रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित…

Spread the loveरायपुर। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली के रेल भवन में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और पूजनीय राष्ट्रीय नायक भगवान…
धरमजयगढ़ में कल जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नवीन और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

धरमजयगढ़ में कल जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नवीन…

Spread the love00 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन, आवास से वन अधिकार…
CG Accident: बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर मौत

CG Accident: बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार…

Spread the loveबेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेमेतरा-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम निनवा के पास शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो…