• 01/09/2022

दर्दनाक घटना: पहले 2 बेटियों को मां ने लगाई फांसी, फिर खुद इस तरह से की आत्महत्या

दर्दनाक घटना: पहले 2 बेटियों को मां ने लगाई फांसी, फिर खुद इस तरह से की आत्महत्या
Spread the love

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक किराना व्यापारी की पत्नी ने 2 बेटियों के साथ फांसी लगा ली. घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. वहीं एक बेटी और मां की फांसी लगाने से मौत हो गई. जब की एक बेटी की हालत गंभीर है.

पूरी घटना तराना नगर के नाचन बोर चौराहे का है. जहां किराना व्यापारी सुनील परमार अपनी पत्नी गायत्री और दो बेटियों के साथ रहते हैं. किराना व्यापारी की पत्नी गायत्री ने बुधवार देर रात बंद कमरें में अपनी 6 वर्षीय बेटी हंसिका और 3 वर्षीय बेटी प्रियांशी को पंखे पर फांसी लगा दी. जिसके बाद गायत्री खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई.

जानकारी के मुताबिक घटना में मां गायत्री और बेटी हंसिका की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बेटी प्रियांशी बच गई. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना का खुलासा नहीं हो पाया है कि महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई.

घटना की जानकारी लगते ही तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पंचनामा बनाकर मृतक को फांसी के फंदे से उतारा. गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा. थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने कहा कि कारण का पता लगाया जा रहा है. घर में महिला बच्चों के साथ अकेली थी. पति दुकान पर था. सुसाइड नोट नहीं मिला है. जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें : CBI ने TMC नेता के करीबियों के ठिकानों पर मारा छापा, पशु तस्करी का मामला…

इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट पॉलीटिक्स पर भिड़े पूर्व और वर्तमान सीएम, बघेल ने कहा- .. तब रमन सिंह चुप क्यों थे?

इसे भी पढ़ें : CEO की सीएम पर विवादित टिप्पणी, सरकार की योजनाओं पर भी उठाए सवाल, शोकॉज नोटिस जारी, देखिए VIDEO

इसे भी पढ़ें : झारखंड के विधायकों के लिए छत्तीसगढ़ में खास इंतजाम, मेफेयर रिसॉर्ट में पहुंचाई गई शराब

Related post

BIG BREAKING: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग; 3 डिब्बे जलकर हुए खाक, मचा हड़कंप…

BIG BREAKING: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग; 3…

Spread the loveमध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बैतूल से छिंदवाड़ा…
पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को किया आग के हवाले, दिल दहला देने वाला LIVE Video आया सामने

पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को किया आग के…

Spread the loveकवि छोकर, सीहोर. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार चाहे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे कर ले, लेकिन…
सब-इंस्पेक्टर ने बंद कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, SP ने दिए जांच के आदेश

सब-इंस्पेक्टर ने बंद कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या,…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में एक सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) ने अपने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया…