• 22/05/2022

पंजाब के बाद अब मिशन छत्तीसगढ़ पर आम आदमी पार्टी, इस रणनीति से ‘आप’ देगी दिग्गजों को मात

पंजाब के बाद अब मिशन छत्तीसगढ़ पर आम आदमी पार्टी, इस रणनीति से ‘आप’ देगी दिग्गजों को मात
Spread the love

रायपुर। दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने मिशन छत्तीसगढ़ की तैयारियां शुरु कर दी है। आप ने प्रदेश के 90 विधानसभा के ऑब्जर्वर सहित विधानसभा प्रभारी और कार्यकर्ताओं के लिए राजधानी रायपुर में ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा। जिसमें कार्यकर्ताओं को दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर चुनाव रणनीति की जानकारी दी। रणनीति के तहत संगठन को अब गांव-गांव में मजबूत बनाया जाएगा। ट्रेनिंग कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने किया है। प्रदेश प्रभारी संजीव झा, बुराड़ी विधायक , दिल्ली विधानसभा में सबसे अधिक मतों से जितने वाले विधायक है। इतना ही नहीं इनके जीत का अंतर पिछले तीनों दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार बढ़ता ही गया है। जीत के अंतर का मुख्य कारण इनकी कुशल रणनीति और संगठन में मजबूती है।

इसे भी पढ़ें : खतरे में CM की कुर्सी, EC ने पेश होने का दिया आदेश, ये है मामला

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि प्रदेश में संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने का कार्य लगातार चल रहा है। सभी विधानसभाओं में 100 कार्यकर्ताओं कि टीम बनाई गयी है। अब ये सभी 100 कार्यकर्त्ता 25 मई से 25 जून तक हर ग्राम मोहल्ला में जन संवाद करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के पश्चात् गांव-गांव और मोहल्ला-मोहल्ला में हर कार्यकर्त्ता को 10 गावों की जिम्मेदारी दी गयी है जो दो चरणों में पूर्ण होगी। प्रथम चरण में गावों का सर्वे और दूसरे चरण में गावों के लोगों से संवाद कर उनकी और छत्तीसगढ़ की हर समस्या पर चर्चा करेंगें तथा दिल्ली में दिल्ली मॉडल पर आम आदमी पार्टी के कार्यों की जानकारी देंगे।

इस तरह से छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में आम आदमी पार्टी का एक विशाल संगठन बनने जा रहा है।यह संगठन अगले साल के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण रोल में रहते हुए जीत में मजबूत कड़ी साबित होगा ।

इसे भी पढ़ें : मोदी के इस काम की पाक के पूर्व पीएम इमरान ने की तारीफ और साधा पाकिस्तान सरकार पर निशाना

राज्य में भूपेश सरकार को लेकर लोगों का मोह भंग हो रहा है । 15 साल के भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को इस सरकार ने 3 साल में तोड़ दिया। जनता से किए गए वादों को भी कांग्रेस ने पूरा नहीं किया । कांग्रेस के राज में प्रदर्शनकारियो की संख्या बढ़ी है चारों ओर सिर्फ आंदोलन और प्रदर्शन चल रहे है।आम जन का विश्वास इस सरकार से उठता जा रहा है। इसके फल स्वरूप अगले साल के चुनावों में राज्य में बड़ा बदलाव होगा और कांग्रेस और भाजपा जो दोनो मिले हुए है इनको नकारते हुए जनता अब आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का एक मौका देने का मन बना रही है।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, रियल स्टेट कारोबारी गिरफ्तार

 

Related post

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की 54 सीटों पर नाम किया तय, ये हैं संभावित प्रत्याशी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की…

Spread the loveबीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 69 सीटों और राजस्थान की 54 सीटों पर उम्मीदवारों के…
आप ने बढ़ाई CG की सियासी टेंशन, रायपुर में केजरीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला, दोनों को बताया अडानी का दोस्त, बोले- छत्तीसगढ़ में सरकार बनी तो..

आप ने बढ़ाई CG की सियासी टेंशन, रायपुर में…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी ताल ठोककर सूबे का सियासी पारा बढ़ा दिया…
देखें पुलिस और बीजेपी के गुंडे आप उम्मीदवार को कैसे घसीट रहे हैं – Video शेयर कर राघव चड्डा ने किया ट्वीट

देखें पुलिस और बीजेपी के गुंडे आप उम्मीदवार को…

Spread the loveविधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात में सियासी पारा चरम पर है। गुजरात पुलिस द्वारा सूरत (पूर्व) विधानसभा सीट से…