• 15/08/2022

बारिश का कहर : यहां दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 की मौत

बारिश का कहर : यहां दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 की मौत
Spread the love

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर, कांकेर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं और नदी नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं जिन्हें राहत शिविरों में रखा गया है। कांकेर जिले में बारिश की वजह से रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता सहित 3 बच्चे शामिल हैं।

मामला पखांजुर के बांदे थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इरपानार क्षेत्र के पीवी 110 के एक मकान में एक परिवार रहता था। कल रात सभी लोग खाना खा कर सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात मकान की दीवार भरभराकर उनके उपर गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई।

नाव से पहुंचे अधिकारी

देर रात में हुए इस हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे पर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने गहरा दुख जताया है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा एसडीएम व तहसीलदार पखांजूर को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर सहायता करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी नाव से पखांजुर नदी पार कर मौके पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही खुद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला और एसपी शलभ कुमार सिन्हा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : सीएम की बड़ी घोषणा : राज्य के 422 स्कूलों में लागू होगी यह महत्वाकांक्षी योजना, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू

इसे भी पढ़ें : पिता ने 50 हजार की सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे, 3 गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स ने 1250 लोगों को भेजा नोटिस, 3000 से ज्यादा लोग राडार पर, यह है मामला

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
बारिश ने खोली स्कूलों की पोल, मिड डे मील खा रहे बच्चों पर भरभराकर गिरा छज्जा, 11 स्टूडेंट घायल

बारिश ने खोली स्कूलों की पोल, मिड डे मील…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में मार्च में मानसून वाली बारिश हो…