• 28/07/2022

सोनिया गांधी ने इस भाजपा नेत्री से कहा-Dont’t Talk to Me, जानिए वजह…

सोनिया गांधी ने इस भाजपा नेत्री से कहा-Dont’t Talk to Me, जानिए वजह…
Spread the love

द तथ्य डेस्क। संसद में आज कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा की महिला सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को रोककर उनसे बातचीत की। भाजपा सांसद रमा देवी ने सोनिया गांधी से बात करते हुए कहा कि आप के सांसद राष्ट्रपति के बारे में कैसे बयान दे रहे हैं! इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर रंजिन ने माफी मांग ली है, लेकिन इस मामले में उनका नाम क्यों लिया गया!

इसे भी पढ़ें : धरने पर बैठे सांसदों को ये विपक्षी पार्टियां परोस रही चिकन, गाजर हलवा और…

इसी बीच वहां खड़ी भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने कहा-मैडम मैं आपकी मदद करती हूं, मैने आपका नाम लिया था। इस पर सोनिया गांधी नाराज हो गई और उन्होंने स्मृति से कहा-Dont’t Talk to Me। इतना सुनते ही स्मृति ईरानी भी भड़क गई और दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ता देख सोनिया गांधी संसद परिसर से बाहर निकल गई। इसके बाद भाजपा नेत्रियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : जोधपुर में पानी का सैलाब : नागरिकों को बचाने सेना ने संभाला मोर्चा

सोनिया गांधी के जाते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने भाजपा की महिला सांसदों के साथ बुर्रा बर्ताव किया, यहां तक कि उन्होंने स्मृति ईरानी सहित अन्य महिला सांसदों को धमकाया है।

ज्ञात हो कि ईडी की पूछताछ से सोनिया गांधी काफी अपसेट चल रही है। इसी बीच कल अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी कहे जाने पर भी बवाल खड़ा हो गया है। इस मामले में चौधरी ने माफी मांगने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर स्मृति ईरानी ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्षा का भी सदन में नाम उठा दिया। इन सभी बातों से कांग्रेस अध्यक्षा काफी क्षुब्ध नजर आ रही थी।

इसे भी पढ़ें : मंकीपॉक्स से बचने केन्द्र ने जारी किया गाइडलाइंस, दिए ये निर्देश…

Related post

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…
मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल बोले- मोदी से नहीं एक शक्ति से लड़ रहे, जानिए क्या खोया, क्या पाया?

मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल…

Spread the loveमणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ. आखिरी दिन मुंबई के…
राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, कांग्रेस की बर्बादी के लिए ठहराया जिम्मेदार

राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा…

Spread the loveसंभल: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि- कांग्रेस की ​बर्बादी के लिए…