• 29/09/2023

इस भारतीय बैंक ने 9000 करोड़ रुपये गलती से डाल दिए कैब ड्राइवर के खाते में, अब CEO ने दिया इस्तीफा

इस भारतीय बैंक ने 9000 करोड़ रुपये गलती से डाल दिए कैब ड्राइवर के खाते में, अब CEO ने दिया इस्तीफा
Spread the love

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (TMB) के CEO और MD एस कृष्णन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कृष्णन ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि उनके कार्यकाल की लंबी अवधि बाकी है। कृष्णन का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब बैंक द्वारा एक कैब ड्राइवर के खाते में गलती से 9000 करोड़ रुपये जमा कर दिया गया था।

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के निदेशक मंडल ने कृष्णन के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद बैंक ने शेयर बाजार को CEO और MD पद से कृष्णन के इस्तीफे की जानकारी दी है। पिछले साल सितंबर में ही कृष्णन ने बैंक के CEO और MD के रूप में कार्यभार संभाला था।

कैब ड्राइवर के अकाउंट में आए 9000 करोड़

आपको बता दें चेन्नई के कैब ड्राइवर राजकुमार के अकाउंट में बैंक ने गलती से 9000 करोड़ रुपये जमा कर दिए थे। राजकुमार का अकाउंट तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक में ही है। कैब ड्राइवर के अकाउंट में जब इतनी बड़ी रकम आई तो पहले उसे विश्वास ही नहीं हुआ। उसे यह कोई स्पैम लगा। लेकिन हकीकत जानने के लिए उसने अपने एक दोस्त के अकाउंट में 21000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद ही उसे इस पर यकीन हुआ कि उसके खाते में 9000 करोड़ रुपये आ गए हैं। हालांकि उसकी खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी, बैंक ने आधे घंटे के अंदर ही शेष राशि उसके अकाउंट से काट ली गई।

Related post

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को रोजगार मेला, 5 बड़ी कंपनियां करेंगी 137 पदों पर भर्ती…

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को…

Spread the loveरायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर…
BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।…
CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 का संशोधित फाइनल मॉडल आंसर जारी, 341 पदों पर होगी भर्ती

CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: सूबेदार, उप निरीक्षक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024…