• 20/07/2022

मुख्यमंत्री ने इस योजना के हितग्राहियों के खाते में किया 7.48 करोड़ जमा

मुख्यमंत्री ने इस योजना के हितग्राहियों के खाते में किया 7.48 करोड़ जमा
Spread the love

द तथ्य डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में अगली किश्त के रूप में 7.48 करोड़ की राशि ऑनलाइन जमा की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हरेली तिहार याने 28 जुलाई से गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोबर के बाद अब गौमूत्र की खरीदी होगी, जिससे जीवामृत और कीटनाशकें बनाई जाएगी। इससे निश्चित तौर पर प्रदेश में जैविक खेती को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।

इसे भी पढे़: FGR पोर्टल की लांचिंग कल, फसल बीमा निवारण व किसानों के सहयोग के लिए केन्द्र सरकार की पहल

सीएम बघेल ने कहा कि गौ.मूत्र की खरीदी के लिए 4 रुपए प्रति लीटर की दर प्रस्तावित की गई है। खरीदे गए गौ.मूत्र का उपयोग जीवामृत कीटनाशकों और खाद के निर्माण के लिए किया जाएगा। इससे राज्य में जैविक खेती को और मजबूती मिलेगी तथा पशुपालकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। सीएम बघेल ने आगे कहा कि महिला स्व.सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों को वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय पर बोनस राशि भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए संबंधितों को आदेश दे दिया गया है। अब महिला समूहों को प्रति किलो वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय पर 01 रुपए तथा सहकारी समितियों को 10 पैसे का बोनस मिलेगा। सीएम बघेल ने कहा कि 07 जुलाई 2022 तक बिक चुके कम्पोस्ट के लिए महिला समूहों को बोनस के रूप में 17 करोड़ 64 लाख रुपए तथा सहकारी समितियों को 01 करोड़ 76 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसे भी पढे़: कार में मिली एक युवक की लाश, शिवनाथ नदी में तलाश जारी

सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई राशि में एक जुलाई से 15 जुलाई तक राज्य के गौठानों में पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.69 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इसी तरह गौठान समितियों को 2.88 करोड़ और महिला समूहों को 1.91 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का भुगतान किया है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सहित मंत्रीमंडल के अधिकांश सदस्य तथा कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसे भी पढे़: टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन रहा गर्म, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
भूपेश बघेल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस हाईकमान की बैठक में हुआ फैसला

भूपेश बघेल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! कांग्रेस…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद फिर एक बार बढ़ने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर…
PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले – बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

PM मोदी के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार,…

Spread the loveअंबानी और अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद एक बार फिर से सियासत गरमा गई है।…