• 16/05/2022

मौसम : समय से पहले मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

मौसम : समय से पहले मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात
Spread the love

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। इस दफे मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दिया है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को मानसूनी बरसात की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने कहा कि अंगमान निकोबार द्वीप समूह और आस-पास के इलाकों में दक्षिण पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की वजह से बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले 2-3 दिन तक अंडमान निकोबार द्वीप सूमह के अलावा बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों में उत्तरी तमिलनाडू तट और लक्षद्वीप के ऊपर चक्रवात की उपस्थिति की वजह से केरल, दक्षिण कर्नाटक और तटीय इलाकों में अलग-अलग हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद में 12 फीट 8 इंच के शिवलिंग के साथ ही स्वास्तिक, कलश घंटियां भी! जानिए सर्वे में क्या-क्या मिलने का है दावा

विभाग के मुताबिक लक्षद्वीप क्षेत्र में अगले दो दिनों और तमिलनाडु में सोमवार से बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है। केरल में सामान्य तौर पर मानसून 1 जून तक अपनी दस्तक देता है, लेकिन मौसम विभाग ने 5 दिन पहले ही इसके पहुंचने की संभावना जताई थी।

आपको बता दें देस के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में 49 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी गर्मी ने इस दफे सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Related post

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से लुढ़का पारा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से…

Spread the loveपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिस कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिल्ली, छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बाढ़ से तबाही तो वहीं इन इलाकों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बाढ़ से तबाही तो वहीं…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक जून से लेकर अब तक लगभग सामान्य वर्षा हो चुकी हैं, वहीं कुछ जिलों में…
छत्तीसगढ़ से तेलंगाना को जोड़ने वाला यह नेशनल हाईवे है तीन दिनों से बंद, यह है कारण…

छत्तीसगढ़ से तेलंगाना को जोड़ने वाला यह नेशनल हाईवे…

Spread the loveजगदलपुर/रायपुर। गुजरात, महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना में हो रही मूसलाधार बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। छत्तीसगढ़…