• 14/09/2022

बीमार मां की बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पहले पीटा और जब बचने के लिए भागी तो दौड़ाकर पत्थर से कुचला

बीमार मां की बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पहले पीटा और जब बचने के लिए भागी तो दौड़ाकर पत्थर से कुचला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी बीमार मां से जमकर मारपीट की और जब वह बचने के लिए भागी तो दौड़ाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है। हराबाई निषाद पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। बुधवार सुबह भी उसकी तबियत खराब हो गई। उसने 24 वर्षीय अपने बेटे को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। इस बात से बेटा नाराज हो गया और मां से झगड़ा करने लगा।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी अपनी मां के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसकी छोटी बहनें बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट करने लगा। बेटे का गुस्सा देख मां जान बचाकर वहां से भागी। लेकिन आरोपी के सिर पर खून सवार था वह भी मां के पीछे-पीछे भागा और उसके साथ मारपीट करते हुए पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मां का कत्ल करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया और गांव में किसी स्थान पर जाकर छिप गया। उधर मृतिका की बेटी ने पिता सहित अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को भी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद डीजल पीकर उसने भी खुदकुशी की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़ें : बदमाशों का खूनी तांडव: आधा दर्जन जगहों पर बरसाई गोलियां, 1 की मौत 8 घायल, केंद्रीय मंत्री बोले- CM दें इस्तीफा

इसे भी पढ़ें : गुजरात ATS को मिली बड़ी सफलता, 200 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, 6 पाकिस्तानी भी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : BREAKING: कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व सीएम समेत 8 विधायक बीजेपी हुए में शामिल

इसे भी पढ़ें : पालघर जैसी घटना: भीड़ ने की 4 साधुओं की बेरहमी से पिटाई, जानिए क्या थी वजह…

 

Related post

300 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए ससुर की हत्या, बहू ने सुपारी देकर कार से कुचलवाया

300 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए ससुर की हत्या,…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नागपुर में एक बहू ने संपत्ति…
CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…
पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई, दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या

पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई,…

Spread the loveमहाराष्ट्र के ठाणे से दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां ठाणे के…