• 22/03/2023

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा
Spread the love

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। पीएम मोदी ने आज शाम को कोविड से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्र मनसुख मंडाविया समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान कोरोना और एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते मामलों पर चर्चा हुई। पीएमओ के मुताबिक पीएम मोदी ने बैठक में सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी। इसके साथ ही  प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयोगशाला निगरानी बढ़ाने, गंभीर घातक श्वसन संक्रमण के सभी मामलों की जांच करने और जीनोम सिक्वेंसिंग तेज करने का निर्देश दिया।

देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1134 मामले सामने आए हैं। वहीं 5 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7027 हो गई है। जिन मरीजों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली, महाराष्ट्र,  छत्तीसगढ़, गुजरात और केरल से 1-1 मरीज शामिल है।

Also Read:

Related post

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी…

Spread the loveCG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक…
देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और…

Spread the loveबलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है।…
CG  : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

CG : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत,…

Spread the loveकोरबा। जिले के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस…