• 13/10/2022

वसूली करने पहुंचे कथित पत्रकारों का ऐसे हो गया स्टिंग, ब्लैकमेल कर मांग रहे थे 2.25 लाख, 4 गिरफ्तार

वसूली करने पहुंचे कथित पत्रकारों का ऐसे हो गया स्टिंग, ब्लैकमेल कर मांग रहे थे 2.25 लाख, 4 गिरफ्तार
Spread the love

राजधानी रायपुर में पत्रकार बनकर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी महासमुंद और रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चारों आरोपियों पर आरोप है कि वे एनआरडीए में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ बेंजामिन सिक्का के दफ्तर पहुंचकर उनसे एक पुराने मामले में सवा दो लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा।

सहायक प्रबंधक ने राखी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बसना महासमुंद के रहने वाले सेवकदास, अपने तीन साथियों सुनील यादव, हामिद कादरी और आरबी वर्मा के साथ उनके दफ्तर पहुंचे थे।

शिकायत में उन्होंने कहा है जब वे पिथौरा में पदस्थ थे उस दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामले को लेकर उन्होंने उनसे सवा दो लाख रुपये की डिमांड की और धमकी दी कि पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारी नौकरी खतरे में है।

हालांकि ब्लैकमेल करने वाले कथित पत्रकारों को ये नहीं मालूम था कि खुद उनका स्टिंग हो जाएगा। इन सबसे पहले अधिकारी को आनेवाले कथित पत्रकारों के मंसूबों की जानकारी लग गई थी।

शिकायत के मुताबिक सहायक प्रबंधक के पास उनके एक अधिकारी मित्र का फोन आया था कि आरोपियों द्वारा मामले से जुड़े लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है।

उस दौरान वहां अधिकारी का एक परिचित मौजूद था उसने अपने एक मोबाइल में वीडियो बना लिया। वही दूसरे मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग चालू कर टेबल में छोड़कर चला गया। जिसमे ब्लैकमेलिंग की सारी बातें कैद हो गई थी।

सहायक प्रबंधक ने इन सारे सबूतों के साथ रखी थाने में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

देखिए वीडियो

 

Related post

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से होने जा…
राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे उपस्थित….

राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में…
मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य…