• 18/10/2022

BIG BREAKING: IAS रानू साहू के मायके में ED ने की छापेमारी, कांग्रेस नेता के यहां भी चल रही कार्रवाई

BIG BREAKING: IAS रानू साहू के मायके में ED ने की छापेमारी, कांग्रेस नेता के यहां भी चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. इस बार ED की टीम ने इस बार गरियाबंद जिले में दस्तक दी है. यहां रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के मायका पाण्डुका में ED की टीम ने छापा मारा है. ED कलेक्टर के मायके में दस्तावेज खंगाल रही है.

बताया जा रहा है कि ED की टीम मंगलवार को साहू के मायके में दबिश दी. सुबह 5 बजे अधिकारी गरियाबंद पहुंचे. जहां पाण्डुका में कई घरों में जांच कर रहे हैं. इसके अलावा कलेक्टर रानू साहू के चचेरा भाई कांग्रेस नेता शैलेन्द्र साहू के यहां भी ED एक टीम मौजूद है. जहां कार्रवाई जारी है.

ED की 12 अधिकारियों की एक टीम ने सुबह 5 बजे पाण्डुका में गरियाबंद की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू का दरवाजा खटखटाया. पहले तो परिवारवालों ने टीम को अंदर नहीं आने दिया, लेकिन कुछ देर बाद टीम घर के अंदर चली गई. जहां जांच जारी है. लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं.

जानकारी के मुताबिक मैनपुर में एक 12 एकड़ के तालाब के भी इस परिवार के नाम होने की जानकारी सामने आई थी, क्योंकि इसकी प्रारंभिक रजिस्ट्री में परिवार का नाम था. जिसको लेकर भी ED की टीम जांच कर रही है.

गौरतलब है कि बीते सप्ताह कलेक्टर रानू साहू के बंगले पर ईडी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी. बंगले पर कलेक्टर मौजूद न होने पर टीम ने उसे सील कर दिया था. वहीं कलेक्टर के लौटने के बाद एक बार फिर उन पर ईडी ने अपना शिकंजा कसा था और कई दिनों तक कार्रवाई चली थी. इसी कड़ी में आज मंगलवार को भी कार्रवाई हुई हैं.

Related post

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…
मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…