• 25/01/2024

Old Pension Scheme: एक और राज्य ने पुरानी पेंशन योजना की लागू, कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

Old Pension Scheme: एक और राज्य ने पुरानी पेंशन योजना की लागू, कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा
Spread the love

Old Pension Scheme: कांग्रेस शासित एक और राज्य ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने साल 2006 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए OPS का लाभ देने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे राज्य के 13000 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि एनपीएस योजना के खिलाफ सरकारी कर्मचारी जब हड़ताल पर थे तब उन्होंने उनकी इस मांग को पूरा करने का वादा किया था।

सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “2006 के बाद भर्ती हुए राज्य सरकार के लगभग 13,000 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने का आदेश जारी किया गया है। चुनाव से पहले भी जब राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर थे, तो मैंने वहां का दौरा किया था और इसे पूरा करने का वादा किया था।” सीएम ने कहा कि उनके इस फैसले से सभी 13000 कर्मचारियों के परिवारों को  राहत मिली होगी।

आपको बता दें पुरानी पेंशन योजना के तहत सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन का हकदार होता है। मासिक पेंशन आम तौर पर व्यक्ति के अंतिम आहरित वेतन का आधा होता है। जबकि नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारी अपने वेतन का एक हिस्सा पेंशन फंड में योगदान करता है। इसके आधार पर वे रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि के हकदार हैं। पुरानी पेंशन योजना दिसंबर 2003 में बंद कर दी गई थी और नई पेंशन योजना 1 अप्रैल 2004 से लागू की गई थी।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन पर त्वरित कार्रवाई…
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि का…
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के शासकीय सेवकों के…