• 12/09/2022

लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप, जबरन शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम

लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप, जबरन शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 3 लोगों ने नाबाल‍िग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम द‍िया. पहले एक शख्‍स ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया. फ‍िर अपने दो दोस्‍तों को बुलाकर रेप की घटना को अंजाम द‍िया. इस दौरान नाबाल‍िग को शराब भी प‍िलाई.

दरअसल, पूरी घटना जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय नाबालिग शहर में ही अपने काम के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान नाबालिग का पूर्व परिचित युवक सूरज यादव रास्ते में मिला. उसने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने अपने तीसरे साथी को बुलाया और चाकू की नोंक पर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया. इस दौरान आरोपियों ने खुद भी शराब पी और पीड़िता को भी पिलाया.

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसके घर के पास छोड़ दिए. वहीं आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की.

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 376/B, 363 और पॉक्‍सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है.

इसे भी पढें: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को आज देंगे भू-समाधि, जानिए अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया

इसे भी पढें: मूसेवाला हत्याकांड मामले में NIA का गैंगस्टरों के कई ठिकानों पर छापा, इन 5 राज्यों में हो रही कार्रवाई

इसे भी पढें: कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर मचा सियासी बवाल, BJP बोली- ‘भारत जोड़ो’ नहीं, ‘आग लगाओ’ यात्रा है

इसे भी पढें: CM ने पीएम की तारीफ में पढ़े क़सीदे, कहा- मोदीजी के बिना नहीं चल सकती दुनिया

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…