• 15/07/2022

रूबिया सईद ने कोर्ट में अपहरणकर्ताओं को पहचाना, 32 साल पहले रिहाई के एवज में 5 आतंकियों को छोड़ा गया था

रूबिया सईद ने कोर्ट में अपहरणकर्ताओं को पहचाना, 32 साल पहले रिहाई के एवज में 5 आतंकियों को छोड़ा गया था
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद ने अपने अपहरणकर्ताओं को पहचान लिया है। रूबिया सईद का अपहरण अलगाववादी नेता यासिन मलिक ने ही किया था। रूबिया सईद शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश हुई। उन्होंने यासिन मलिक आरोपी सभी अपहरणकर्ताओं को पहचान लिया है।

32 साल पुराने इस मामले में सीबीआई अदालत ने इस साल 28 मई को रूबिया सईद को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया था। जिसके बाद रूबिया सईद आज सुबह साढ़े दस बजे अदालत में पेश हुई।

इसे भी पढ़ें : BJP सांसद का दावा : चीनी सेना LAC पार कर भारत में घुसी, धीरे-धीरे बढ़ रही आगे, बोले – क्या मोदी इसका परिणाम जानते हैं?

आपको बता दें रूबिया सईद का अपहरण 8 दिसंबर 1989 को हुआ था। उनकी रिहाई के एवज में भारत सरकार ने 5 खूंखार आतंकवादियों को अपहरण के 5 दिन बाद 13 दिसंबर को रिहा किया था। उस दौरान उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद देश के गृहमंत्री थे।

इसे भी पढ़ें : जज-वकील 9 बजे काम क्यों नहीं शुरु कर सकते जब बच्चे सुबह 7 बजे स्कूल आ सकते हैं तो, तय समय से पहले कार्यवाही शुरु करते हुए बोले भावी CJI

जिस साल 8 दिसंबर 1989 को उनका अपहरण हुआ, उस साल वे एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद एक अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थीं। पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक रूबिया एक ट्रांजिट वैन में श्रीनगर के एक अस्पताल से अपने घर नौगाम जा रही थीं। वैन लाल चौक से होते जब चानपुरा चौक के पास पहुंची तो उसमें सवार तीन बंदूकधारियों ने वैन रोककर रूबिया का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओ ने रूबिया की रिहाई के बदले जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के  5 आतंकियों अल्ताफ अहमद भट्ट, शेर खान, हामिद शेख, नूर मोहम्मद और जावेद अहमद जरगर को रिहा करने की शर्त रखी थी। अपहरणकर्ताओं की शर्त मानकर सरकार ने पांचों आतंकियों को रिहा कर दिया था। जिसके बदले रूबिया को रिहा किया गया।

इसे भी पढ़ें : संसद में धरना सहित कई कार्यों पर रोक, जुमलाजीवी, भ्रष्ट, तानाशाह सहित ये शब्द माने जाएंगे असंसदीय भाषा

Related post

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के मदरसे से एक छात्र को लिया हिरासत में, आतंकी संगठन से कनेक्शन का है आरोप

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के मदरसे से एक…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। एनआईए ने आज रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देवबंद के मदरसे में दबिश देकर…
कश्मीरी पंडितों का हत्यारा आतंकी यासीन मलिक की तबियत बिगड़ी, तिहाड़ में कर रहा था भूख हड़ताल

कश्मीरी पंडितों का हत्यारा आतंकी यासीन मलिक की तबियत…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। देश के सर्वाधिक सुरक्षित और सख्त पहरे में रहने वाले तिहाड़ जेल में सजा काट रहे…
कश्मीरी पंडितों का हत्यारा कर रहा तिहाड़ में भूख हड़ताल, पाक PM का आया रिएक्शन

कश्मीरी पंडितों का हत्यारा कर रहा तिहाड़ में भूख…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। भारत के जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्या और कई आतंकी हमलों के मास्टर माइंड ने…