• 15/06/2022

अग्निपथ पर बवाल : सेना में भर्ती की नई योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा, रेलवे ट्रैक और हाईवे किया जाम

अग्निपथ पर बवाल : सेना में भर्ती की नई योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा, रेलवे ट्रैक और हाईवे किया जाम
Spread the love

पटना। सेना में भर्ती के लिए केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है। योजना की घोषणा के दूसरे दिन आज बुधवार को जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुआ। मुजफ्फरपुर बड़ी संख्या में युवा लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतर गए। प्रदर्शनकारी आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस पहुंचकर योजना पर अपना विरोध जताया। जिसके बाद सड़क में आगजनी कर जाम कर दिया।

बक्सर में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसके अलावा और भी कई जगहों में योजना के खिलाफ युवक सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेता हो या विधायक सभी को 5 साल का समय मिलता है, हमारा 4 साल में क्या होगा। हमारे पास पेंशन की भी सुविधा नहीं है। 4 साल बाद हम रोड पर आ जाएंगे। प्रदर्शनकारी केन्द्र सरकार से सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें केन्द्र सरकार ने जल, थल और वायु सेना में बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू करने जा रही है। 14 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की। योजना के तहत युवा 4 साल के लिए सेना में भर्ती किए जाएंगे। भर्ती किए गए युवा पेंशन के पात्र नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें : बोरवेल के 60 फीट गड्ढे में फंसे राहुल ने जीती जिंदगी की जंग, 106 घंटे तक चला देश का सबसे बड़ा और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Related post

आप ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, पूछा अग्निवीर बना रहे या जातिवीर, इस पर सेना का आया ये जवाब

आप ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, पूछा अग्निवीर…

Spread the loveअग्निवीर भर्ती योजना में जाति प्रमाण पत्र मांगने पर मचा है बवाल द तथ्य डेस्क। अग्निवीर योजना की घोषणा…
बीजेपी ऑफिस में सिक्योरिटी रखना है तो अग्निवीर को रखूंगा, कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, कांग्रेस ने कहा- सबसे बड़ा कबूलनामा

बीजेपी ऑफिस में सिक्योरिटी रखना है तो अग्निवीर को…

Spread the loveभोपाल। सेना में भर्ती के लिए केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो…
अग्निपथ पर सैन्य अभ्यर्थियों संग वरुण गांधी, कहा- हर कदम पर आपके साथ हूं

अग्निपथ पर सैन्य अभ्यर्थियों संग वरुण गांधी, कहा- हर…

Spread the loveनई दिल्‍ली। सेना में भर्ती के लिए केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध पूरे देश भर में हो…