• 25/06/2022

तीस्ता सीतलवाड़ को एटीएस ने किया गिरफ्तार, गुजरात दंगा मामले में साजिश रचने का है आरोप

तीस्ता सीतलवाड़ को एटीएस ने किया गिरफ्तार, गुजरात दंगा मामले में साजिश रचने का है आरोप
Spread the love

नई दिल्ली। एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीतलवाड़ की गिरफ्तारी उनके मुंबई स्थित घर से की गई है। जिसके बाद उन्हें सांताक्रुज पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। सीतल तीस्तावाड़ के अलावा एटीएस ने गुजरात के पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार को भी गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी गुजरात दंगा मामले में साजिश रचने के आरोप में की गई है। एटीएस ने यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल आए फैसले के बाद की है।

इसे भी पढ़ेंबागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर ने थमाया नोटिस, शिंदे गुट जाएगा कोर्ट

गुजरात दंगों के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने तीस्ता सीतलवाड़, गुजरात के पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार और IPS संजीव भट्ट के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी आईपीएस संजीव भट्टे पहले से ही जेल में हैं।

इसे भी पढ़ेंCorona : देश में 15,940 नए मामले, एक्टिव केस 91 हजार के पार, महाराष्ट्र सहित इन 5 राज्यों ने बढ़ाई चिंता

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी रिपोर्ट के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ की भूमिका की जांच की बात कही थी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि को-पेटिशनर सीतलवाड़ ने जाकिया जाफरी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका जाकिया जाफरी ने दायर की थी। मोदी को क्लीन चिट देने वाली रिपोर्ट को चुनौती दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : दीवानगी : प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा रही थी युवती, लेकिन बॉर्डर पहुंचते ही…

इसे भी पढ़ेंनशे में धुत्त युवकों ने बीयर से किया शिवलिंग का अभिषेक, वीडियो हुआ वायरल

इसे भी पढ़़ेंनशे में धुत्त युवकों ने बीयर से किया शिवलिंग का अभिषेक, वीडियो हुआ वायरल

 

 

Related post

300 करोड़ की ड्रग्स और हथियार सहित 10 पाकिस्तानी गिरफ्तार

300 करोड़ की ड्रग्स और हथियार सहित 10 पाकिस्तानी…

Spread the love एटीएस और भारतीय तट रक्षक बल (ICG) ने गुजरात में 300 करोड़ की ड्रग्स को पकड़ा है। एक…
रायगढ़ में बोट पर मिली 3 AK-47 राइफल और गोलियां, ATS ने शुरु की जांच

रायगढ़ में बोट पर मिली 3 AK-47 राइफल और…

Spread the loveमहाराष्ट्र में मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में दो संदिग्ध बोट मिली है। बोट में 3  AK-47 राइफल और…
केमिकल फैक्ट्री की आड़ में तैयार किया जा रहा था नशे का सामान, 1000 करोड़ की एमडी DRUGS जब्त

केमिकल फैक्ट्री की आड़ में तैयार किया जा रहा…

Spread the loveतस्करों द्वारा विदेश से समुद्री रास्ते के जरिए देश में बड़े पैमाने पर DRUGS खपाया जाता है। ये ड्रग्स…