• 18/07/2022

मंकीपॉक्स का एक और मरीज मिला, स्वास्थ्य मंत्रालय की उड़ी नींद

मंकीपॉक्स का एक और मरीज मिला, स्वास्थ्य मंत्रालय की उड़ी नींद
Spread the love

द तथ्य डेस्क। विश्व में अपनी धमक से दहशत मचाने वाला मंकीपॉक्स अब भारत में भी आ चुका है। केरल के कोल्लम में इसका पहला मामला गुरूवार को आया था, अब केरल के ही कन्नूर में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: देश के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले…

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज की माने तो मंकीपॉक्स का पहला मरीज गुरूवार को दुबई से लौटा था। उसके बाद अब यूएई से लौटे 35 वर्ष के युवक में इसी तरह का लक्षण पाया गया है। जार्ज के अनुसार दो केस सामने आने के बाद राज्य के पांच जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा और कोट्टायम को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इसके पीछे कारण है कि मरीजों का संपर्क इन सभी पांचों जिलों से रहा है। दुबई से लौटे मरीज का उपचार परियाराम मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति अभी स्थिर है। मरीज से पूछताछ करने के बाद अब उसके संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों को ट्रेस कर जांच किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए को बंगाल व यूपी में क्रास वोटिंग का डर

भारत में मंकीपॉक्स की एंट्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की भी नींद उड़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले में उलझा हुआ है और अब मंकीपॉक्स ने उसकी चिंता और बढ़ा दी है। देश में मंकीपॉक्स का पहला प्रकरण सामने आते ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ही जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया था। खासकर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच और मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की खास निगरानी रखने निर्देशित किया गया है। इसके अलावा मंकीपॉक्स के मरीजों की सतत निगरानी रखने तथा समुचित उपचार का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: यहां यात्री बस रेलिंग तोड़ गिरी नदी में, अब तक 13 सवार शव बरामद

Related post

जॉब नहीं छोड़ने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, मारपीट का VIDEO बनाकर किया पोस्ट, अब हुआ गिरफ्तार

जॉब नहीं छोड़ने पर पति ने पत्नी को बुरी…

Spread the loveकेरल से एक पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां…
PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए किया बैन, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए…

Spread the loveकेंद्र सरकार ने PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और उसके सहयोगियों या मोर्चों को तत्काल प्रभाव से 5 साल…
बड़ी खबर: 10 राज्यों में NIA और ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, PFI के 100 से अधिक कैडर गिरफ्तार

बड़ी खबर: 10 राज्यों में NIA और ED की…

Spread the lovePFI के आतंकवादी संगठनों से कनेक्शन को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और ED ने केरल में बड़े पैमाने…