• 31/07/2022

छत्तीसगढ़ के 13 मजदूर कश्मीर में बनाए गए बंधक, वीडियो जारी कर मांगी मदद

छत्तीसगढ़ के 13 मजदूर कश्मीर में बनाए गए बंधक, वीडियो जारी कर मांगी मदद
Spread the love

द तथ्य डेस्क। अच्छी मजदूरी और बेहतर सुविधा के झांसे में आकर जम्मू-कश्मीर के ईंट भट्ठे में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 13 मजदूरों ने छुड़ाने की गुहार लगाई है। इनमें से एक बच्चे की तबियत ज्यादा खराब होने की बात भी मजदूरों ने कही है। मगर इन्हें वहां से निकलने ही नहीं दिया जा रहा है। बंधक बनाए गए सभी मजदूर जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें : कटेकल्याण मुठभेड़ को माओवादियों ने बताया फर्जी, जारी की विज्ञप्ति

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जिले के करीब 13 मजदूर इस समय जम्मू-कश्मीर के बड़गांव थाना के डांगरपुरा गांव के ईंट भट्ठे में बंधक बना लिए गए हैं। मजदूरों ने एक वीडियो संदेश भेजकर सभी को जल्द से जल्द छुड़ाने की मार्मिक अपील की है। मजदूरों ने वीडियो संदेश में कहा कि एक बच्चे की तबियत बहुत ज्यादा खराब है, मगर उन्हें भट्ठे से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि गतिविधियों पर नजर रखने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पता चला है कि बंधक बनाए गए मजदूरों में जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे गांव, मालखरौदा और रायगढ़ के कुछ लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : द.पू.म.रे की 28 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन फिर हुई रद्द

इन सभी मजदूरों को जैजैपुर इलाके का रहने वाला उमेंद्र नारंगे 19 मई को ज्यादा पैसा और अच्छी सुविधा का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। अब न तो इन लोगों को पैसा मिल रहा है और न ही कोई सुविधा। यहां तक कि इन्हें डराने-धमकाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं एसपी विजय अग्रवाल ने इस बारे में कहा कि जिले के मजदूरों के बंधक बनाए जाने की जानकारी वीडियो मैसेज के माध्यम से मिली है। वहां के स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर छुड़ाने के प्रयास किए जा रहा है।

इन्हें बनाया है बंधक :
मनीष कुमार पंकज, संजना पंकज, चैतराम पकंज, अद्दनबाई पंकज, आयुष पकंज, गजेंद्र जांगड़े, राजकुमारी जांगड़े, सोनू कुमार जांगड़े, मोनू कुमार जांगड़े, सोनिया कुमारी जांगड़े, रामेश्वर बंजारे, दिव्या बंजारे, शिव बंजारे।

इसे भी पढ़ें : टॉपर छात्रा को देख कुर्सी से उठ खड़े हुए सीजेआई रमना

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में गई तीन की जान, 5 गंभीर रूप से घायल

मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में…

Spread the loveओडिशा के नबरंग जिले में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ के…