• 03/09/2022

नीतीश कुमार को लगा तगड़ा झटका, JDU के 5 विधायक BJP में हुए शामिल

नीतीश कुमार को लगा तगड़ा झटका, JDU के 5 विधायक BJP में हुए शामिल
Spread the love

जनता दल यूनाइटेड (JDU) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है. मणिपुर में JDU के 7 विधायकों में से 5 ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए.

BJP ज्वाइन करने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं.

इनमें से एएम खाउटे और थांगजामअरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर दोनों JDU में शामिल हो गये थे.

नीतीश कुमार को ये झटका तब लगा है जब JDU नेशनल काउंसिल की 3 और 4 सितंबर को बैठक होने जा रही है.

मणिपुर विधानसभा के सचिव मेघजीत सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्पीकर ने संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत पांचों विधायकों के बीजेपी में विलय को स्वीकार कर लिया है.

गौरतलब है कि JDU ने 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें 7 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी. जबकि बीजेपी ने सर्वाधिक 41 सीटें जीती थीं.

इसे भी पढ़ें: MP में सीरियल किलर खौफ: इस शहर में चौकीदारों को बना रहा निशाना, अबतक की इतनी हत्याएं

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने RSS को लेकर कह दी ये बड़ी बात, मच गया सियासी हंगामा

इसे भी पढ़ें: पढ़ाने का गजब तरीका: नाच-गाकर अनोखे अंदाज पढ़ाते हैं ये टीचर, VIDEO देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

इसे भी पढ़ें: आज नौसेना को मिलेगा INS विक्रांत, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

इसे भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा: इनोवा कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, 6 की मौत 7 घायल

Related post

झारखंड के सभी विधायक विशेष विमान से वापस लौटे, रांची में रहेंगे गोपनीय स्थान पर

झारखंड के सभी विधायक विशेष विमान से वापस लौटे,…

Spread the loveरायपुर में पिछले एक पखवाड़े से ठहरे महागठबंधन के विधायकों की झारखंड वापसी हो गई है। विधायकों को मेफेयर…
2024 में BJP को सबक सिखाने की तैयारी में नीतीश कुमार, 5 सितंबर को विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात

2024 में BJP को सबक सिखाने की तैयारी में…

Spread the loveबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद हमलावर हो गए हैं. वे लगातार 2024 लोकसभा…
नीतीशी कुमार ने राज्यपाल से मिलने मांगा समय, अलग होंगे NDA से, बीजेपी के मंत्री भी गवर्नर को सौंपेंगे इस्तीफा

नीतीशी कुमार ने राज्यपाल से मिलने मांगा समय, अलग…

Spread the loveबिहार में सियासी समीकरण लगातार बदलते जा रहा है। भाजपा से चल रही तकरार के बीच एक बार फिर…