• 29/08/2022

मॉडल से राजधानी के चार सितारा होटल में रेप, आरोपी का रसूखदारों से है संबंध

मॉडल से राजधानी के चार सितारा होटल में रेप, आरोपी का रसूखदारों से है संबंध
Spread the love

ऱाजधानी रायपुर के एक चार सितारा होटल में एक मॉडल से रेप का मामला सामने आया है। मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैदराबाद के एक होटल में छिपा हुआ था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम साहिल जैन है और दुर्ग का रहने वाला है। मॉडल ने अपनी शिकात में कहा है कि 23 अगस्त की शाम को उसके दोस्त नितेश ने वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में बुलाया। वहां उसने साहिल जैन से मिलने के  लिए कहा। साहिल ने अपने नाम से बुक कमरा नंबर 310 ले गया। नितेश भी वहां पहुंच गया। तीनों आपस में बातें करने लगे। कुछ देर बाद नितेश पिता से मिलने के लिए माना चला गया। साहिल ने कमरा बंद कर और उससे सेक्स की डिमांड करने लगा लेकिन लड़की ने मना कर दिया।

लेकिन आरोपी उससे रेप करने लगा। मॉडल का कहना है कि उसने शोर मचाया, चिल्लाया लेकिन हेल्प के लिए वहां कोई भी नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद नितेश पहुंचा तो उसने आपबीती बताई। इस दौरान साहिल मौके से फरार हो गया। बाद में लड़की ने परिजनों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कौन है साहिल जैन

साहिल जैन दुर्ग का रहने वाला है और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है। उसके कई कारोबारी और रसूखदार नेताओं से संबंध है। केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह का सोशल मीडिया प्रभारी भी रह चुका है। हालांकि बाद में मंत्री के नाम का गलत इस्तेमाल करने की वजह से उन्होंने उसे अपनी टीम से बाहर कर दिया था। साहिल जैन के खिलाफ मारपीट और रैश ड्राइविंग का भी आरोपी रहा है। उसके खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज है।

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल डालकर 12 वीं की छात्रा को जलाया, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग

इसे भी पढ़ें : महिला कैदी ने जिला जेल में बच्चे को दिया जन्म, अधिकारियों ने छठी के साथ ऐसे मनाया उत्सव…

इसे भी पढ़ें : प्रयागराज में गंगा और यमुना का रौद्र रूप, हजारों लोग हुए बेघर, कई इलाके जलमग्न

Related post

पंजाब AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस पर फायरिंग और जवान को गाड़ी से कुचलने का आरोप

पंजाब AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में…

Spread the loveपंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप के एक मामले में गिरफ्तारी के…
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी…

Spread the loveराहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी…
परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने किया 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप

परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने…

Spread the loveदेश में छोटी बच्चियों और महिलाओं के प्रति हो रहे यौन हिंसा के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।…