• 25/09/2022

मुख्यमंत्री आज देंगे इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में होगा नए सीएम का ऐलान

मुख्यमंत्री आज देंगे इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में होगा नए सीएम का ऐलान
Spread the love

अशोक गहलोत आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में वे अपना त्यागपत्र देंगे। इसके साथ ही विधायक दल में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर भी मुहर लगने की संभावना है।

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले के तहत अशोक गहलोत रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में अपना इस्तीफा सौंप देंगे। जैसेलमेर में तनोट राय माता मंदिर में दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि राजस्थान की कमान नई पीढ़ी को मिले।

उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली जा रहा हूं लेकिन राजस्था से मेरा प्रेम सदैव बना रहेगा। मैंने अगस्त में ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने अपने इस्तीफ की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने ही पद पर बने रहने के लिए कहा था। गहलोत ने कहा कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

सीएम पद की रेस में सचिन पायलट सबसे आगें हैं वहीं गहलोत खेमा सीपी जोशी का नाम आगे बढ़ा रहा है। उधर हाईकमान ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को राजस्थान भेजा है। सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट के नाम पर विधायकों को एक राय बनाने की जिम्मेदारी दोनों नेताओं को सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें : आस्था या अंधविश्वास: भूतड़ी अमावस्या पर यहां लगता है ‘भूतों का मेला’, जानिए क्या है पूरी हकीकत…

इसे भी पढ़ें : हिंदू परिवारों ने पेश की सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल, मस्जिद के लिए दान कर दी अपनी जमीन

इसे भी पढ़ें : ग्रेजुएट चायवाली के बाद अब ‘मॉडल चायवाली’, Modeling छोड़कर जानिए क्यों खोली चाय की दुकान

इसे भी पढ़ें : Navratri 2022: सोमवार को 6 राजयोग में शुरु होगी नवरात्रि, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, एक क्लिक में जानिए संपूर्ण पूजा विधि

Related post

शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में पिता का कत्ल और फिर बेटे के साथ खुदकुशी

शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में…

Spread the love एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपना पूरा…
भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा, अचानक हो गई मौत

भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा,…

Spread the loveशादी के घर में खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब डांस करते करते एक शख्स की मौत…
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की 54 सीटों पर नाम किया तय, ये हैं संभावित प्रत्याशी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की…

Spread the loveबीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 69 सीटों और राजस्थान की 54 सीटों पर उम्मीदवारों के…