• 15/12/2023

बलात्कारी बीजेपी विधायक को 25 साल की सजा, नाबालिग से रेप के मामले में हैं दोषी, विधायकी भी होगी खत्म

बलात्कारी बीजेपी विधायक को 25 साल की सजा, नाबालिग से रेप के मामले में हैं दोषी, विधायकी भी होगी खत्म
Spread the love

नाबालिग से रेप के एक मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने दोषी ठहराए गए भाजपा विधायक को 25 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जो कि पीड़ता के पुनर्वास के लिए दिया जाएगा। 12 दिसंबर को सोनभद्र की एमपी/एमएलए कोर्ट ने विधायक को नाबालिग से रेप के मामले में दोषी ठहराया था। सजा के ऐलान के साथ ही अब दोषी भाजपा नेता की विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई है।

ये है पूरा मामला

मामला 9 साल पहले 2014 का है। भाजपा विधायक रामदुलार गोंड के खिलाफ पूर्व म्योरपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप था कि 4 नवंबर साल 2014 को गांव की एक किशोरी के साथ रामदुलार गोंड ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उसकेे भाई ने म्योरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गोंड के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तरत अपराध दर्ज किया था। उस दौरान रामदुलार गोंड प्रधानपति थे।

कोर्ट में चली लंबी सुनवाई के बाद 12 दिसंबर को कोर्ट ने बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को मामले में दोषी करार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आज कोर्ट ने मामले में सजा का ऐलान किया है।

रामदुलार गोंड दुद्धी से बीजेपी विधायक हैं। अब सजा के ऐलान के बााद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…