• 11/09/2023

उदयनिधि को कांग्रेस नेता ने दिया मुंहतोड़ जवाब, तस्वीर पोस्ट कर बताया क्या है सनातन

उदयनिधि को कांग्रेस नेता ने दिया मुंहतोड़ जवाब, तस्वीर पोस्ट कर बताया क्या है सनातन
Spread the love

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी की थी। उदयनिधि के बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमलावर है। अब उदयनिधि सहित उन सभी लोगों को कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने करारा मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिन्होंने सनातन पर विवादित टिप्पणी की थी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कुर्सी में बैठी नजर आ रही हैं और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक नंगे पैर घुटने के बल बैठकर उनसे बात कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा, “यही ‘सनातन’ है उदयनिधि”

इन नेताओं ने उदयनिधि का किया था समर्थन

उदयनिधि के इस बयान का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और डीएमके नेता ए राजा ने भी समर्थन किया था।

क्या कहा था उदयनिधि ने ?

आपको बता दें 2 सितंबर को उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, “कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते। हमें उन्हें खत्म करना है। सनातनम (सनातन धर्म) भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है।”

सनातन HIV, एड्स और कुष्ठ जैसी घिनौनी बीमारी

उदयनिधि के इस बयान पर बवाल मचने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री और डीएमके नेता ए राजा ने सनातन की तुलना HIV, एड्स और कुष्ठ रोगों से की थी। ए राजा ने उदयनिधि के बयान से उपजे विवाद को लेकर कहा कि उदयनिधि ने जो भी बोला है, वो काफी कम है। उन्होंने सिर्फ मलेरिया और डेंगू कहा है, लेकिन ये ऐसी बीमारी नहीं हैं जिन्हें समाज में घिनौना कहा जाता है। अगर आपको सनातन को परिभाषित करना है तो आप एचआईवी को देखिए, समाज के लिए सनातन ऐसा ही काम करता है।

Related post

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की…

Spread the love00 स्वर्गीय लरंग साय जी का जीवन जनसेवा, जनजातीय समाज के उत्थान और सरगुजा अंचल के विकास के लिए…
विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत का सपना आज के युवाओं के लिए है और आने वाले समय में वही इसका नेतृत्व…
चक्रवात अर्नब का असर: छत्तीसगढ़ में बारिश से गिरा पारा, आज कहाँ भारी वर्षा की चेतावनी? देखें अपडेट

चक्रवात अर्नब का असर: छत्तीसगढ़ में बारिश से गिरा…

Spread the loveरायपुर।  बारिश और ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में दिन की गर्मी कम कर दी है। राजधानी रायपुर सहित कई…