• 18/09/2022

OMG: ट्रेनों की बोगियों के ऊपर सफर करने के बाद अब मालगाड़ी में यात्रा का खतरनाक VIDEO वायरल, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

OMG: ट्रेनों की बोगियों के ऊपर सफर करने के बाद अब मालगाड़ी में यात्रा का खतरनाक VIDEO वायरल, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
Spread the love

डीजल इंजन से चलने वाले ट्रेनों में बोगी के ऊपर सफर करने का नज़ारा भारत के कुछ हिस्सों में भले ही देखने को मिलता है, लेकिन मालगाड़ी में लोगों का सफर करना इस बार सुर्खियां बटोर रहा है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक खतरनाक VIDEO सामने आया है. इसमें खुली मालगाड़ी में मजदूर सामान की तरह सफर करते नजर आ रहे हैं. यह नजारा सीपत स्थित NTPC का है, जिसमें विश्वकर्मा जयंती मनाने कोरबा से मजदूरों को मालगाड़ी में ढोकर लाया गया था. NTPC प्रबंधन की यह लापरवाही मजदूरों की जान पर भारी पड़ सकती थी.

दरअसल, सीपत NTPC में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर इंजीनियरिंग विभाग में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का भी कार्यक्रम था. लिहाजा, इस आयोजन में ठेका कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भी बुलाया गया था. इसमें कोरबा के कोयला खदान एरिया दीपका से भी 300 से अधिक मजदूर पहुंचे थे.

NTPC प्रबंधन के इस आयोजन में ठेकेदारों के सुपरवाइजर और मजदूर भी शामिल हुए. कोरबा जिले के दीपका से ठेका श्रमिकों को खुली मालगाड़ी में सामान की तरह ढोकर लाया गया था. मजदूरों को इस सफर में जान का खतरा भी हो सकता था. विश्वकर्मा भगवान का शुक्र है कि सभी मजदूर सकुशल लौट गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

मजदूरों के खुली मालगाड़ी में सफर का VIDEO सोशल मीडिया में पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें मजदूर खुली मालगाड़ी में लटक कर बैठे नजर आ रहे हैं. मालगाड़ी में जान जोखिम में डालकर सफर करने वाले इस VIDEO को देखकर ही डर लग रहा है.

NTPC प्रबंधन ने रेलवे से अनुबंध कर कोरबा तक अपना अलग रेल लाइन बनाया है. इस रेलवे लाइन में कोयला ढुलाई के लिए सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती है.

इसे भी पढें: चलती ट्रेन में पत्नी के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पति ने नहीं लगने दी किसी को भनक, फिर मच गया हड़कंप

इसे भी पढें: BREAKING: NIA ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

इसे भी पढें: बड़ी खबर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल, 8 लड़कियों ने की खुदकुशी की कोशिश, विश्वविद्यालय में मचा बवाल

इसे भी पढें: OMG: स्कूटी में घुसकर बैठा किंग कोबरा, बहुत हैरान कर देने वाला है VIDEO

इसे भी पढें: अजब-गजब: पालतू कुत्तों को कोविड वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचा शख्स, कहा- मेरे शेरू, टॉमी, मोती को भी लगा दो टीका

Related post

छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी को बड़ी राहत, इस केस की प्रोसिडिंग पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी को बड़ी राहत, इस केस…

Spread the love राजद्रोह केस में IPS अधिकारी जीपी सिंह को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।  हाईकोर्ट ने जीपी…
सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद हत्याकांड से उठा पर्दा..सामने आई ये वजह

सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में सनकी पति ने 2 रोटी के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना का…
रेल यात्रियों को फिर झटका, छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

रेल यात्रियों को फिर झटका, छत्तीसगढ़ से चलने वाली…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। मई में एक बार फिर से…