• 27/07/2022

PMLA : चिकन खुद पकने आ गया, भाजपा नेता ने कांग्रेस पर कसा तंज

PMLA : चिकन खुद पकने आ गया, भाजपा नेता ने कांग्रेस पर कसा तंज
Spread the love

द तथ्य डेस्क। PMLA पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) को लेकर अब कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है। स्वामी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबर को ट्वीट करते हुए लिखा-सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लगता है कि चिकन खुद फ्राई होने के लिए आ गया।

इसे भी पढ़ेंः सोनिया गांधी ने ईडी से कहा-मोतीलाल वोरा देखते थे लेनदेन

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीच में लिखा, PMLA पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पी. चिदंबरम और अन्य के लिए ऐसा है जैसे चिकन खुद पकाए जाने के लिए घर आ गया, यूपीए के कार्यकाल के दौरान पी चिदंबरम द्वारा ED की शक्तियां बढ़ाई गई थीं। ज्ञात हो कि आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के मामले में विपक्ष की याचिका पर फैसला सुनाया जिसमें कानून के कई प्रावधानों की संवैधानिकता को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए ED की शक्तियों को बरकरार रखा है।

इसे भी पढ़ेंः DA-HRA पर मुख्यमंत्री का सदन में बड़ा बयान…

 

कोर्ट ने कहा कि ED जिस प्रकार जांच, गिरफ्तारी, तलाशी और संपत्तियों की अटैच करने की कार्रवाई कर रही थी, वह वैसे ही करेगी। कांग्रेस लगातार ED पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगा रही है, वहीं सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि ED की मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में गिरफ्तारियां की प्रक्रिया मनमानी नहीं हैं। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि गांधी परिवार अपने आपको देश और कानून से ऊपर समझता है, इसलिए उनसे पूछताछ उन्हें पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश और पार्टी का मुद्दा नहीं उठाया जा रहा है, बल्कि परिवार को बचाने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ेंः PMLA पर सुप्रीम फैसला, याचिका पर कोर्ट ने कही ये बातें…

Related post

अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद ने खोला मोर्चा, सरकारी आवास अलॉट करने के लिए कही ये बात…

अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद…

Spread the loveएक बार फिर बीजेपी के दिग्गज नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ…
जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासी घमासान, कांग्रेस बोली- प्रदेश में BJP मृत परिस्थिति में है

जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासी घमासान, कांग्रेस…

Spread the loveबीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर कांग्रेस ने फिर सियासी वार किया है. कांग्रेस मीडिया विभाग…
PMLA पर सुप्रीम फैसला, याचिका पर कोर्ट ने कही ये बातें…

PMLA पर सुप्रीम फैसला, याचिका पर कोर्ट ने कही…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा निर्णय देते हुए…