• 11/09/2023

सनातन के बाद उदयनिधि की BJP पर विवादित टिप्पणी, सियासी बवाल मचना तय

सनातन के बाद उदयनिधि की BJP पर विवादित टिप्पणी, सियासी बवाल मचना तय
Spread the love

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सनातन पर की गई टिप्पणी के बाद अब उदयनिधि ने बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने बीजेपी की तुलना जहरीले सांप से की है और कहा कि इसे तमिलनाडु से बाहर भगाने की जरूरत है। उदयनिधि के इस बयान के बाद एक बार फिर सियासी पारा बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

एआईडीएमके कचरे का टीला- उदयनिधि

उदयनिधि ने न सिर्फ बीजेपी पर टिप्पणी की बल्कि AIDMK की तुलना कचरे के टीले से की है और कहा कि यह सांपों का आश्रय देने का काम करता है। राज्य से इसक कचरे को भी साफ करना होगा। उदयनिधि कुड्डालोर जिले के नवेली में  आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने ये विवादित बयान दिए। इस कार्यक्रम में दिल्ली से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन भी शामिल हुए थे।

उदयनिधि ने कहा, “कचरे से निकलकर रेंगते हुए सांप हमारे घर में घुस जाता है। अगर हमें सांप को खत्म करना है, तो हमें सुनिश्चित करना होगा कि कचरा भी नहीं रहे। इसलिए लोगों को 2024 में तमिलनाडु से बीजेपी और एआईएडीएमके को हटाने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमने 2021 के विधानसभा चुनावों में गुलामों की पैकिंग करवाई। अब हमें 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके मालिकों को घर भेजना चाहिए।”

सनातन पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद उदयनिधि ने इस बगैर कुछ बोले अपने बयान के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर मच्छर भगाने वाले कॉइल की है।

आपको बता दें उदयनिधि ने कहा था, “कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता है, उन्हें सिर्फ खत्म किया जा सकता है। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते हैं। हमें इसे मिटाना होगा। ठीक ऐसे ही हमें सनातन को भी मिटाने की जरूरत है।”

Related post

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद…

Spread the love  रायपुर- विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक…
संवेदनशील मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में दिव्यांगों को मिल रहा सम्मान और संबल

संवेदनशील मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में…

Spread the love 00 आवेदन के तुरंत बाद घर पहुंची व्हीलचेयर, समाज कल्याण विभाग की त्वरित पहल से मैकिन बाई के…
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अभिनव पहल

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन…

Spread the love00 30 जुलाई को प्रदेश में पहली बार आयोजित होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ 00 महतारी वंदन योजना की…