• 02/10/2023

सीट बदल रहे हैं भूपेश बघेल? सीएम ने कहा- ‘पार्टी टिकट देगी तो…’

सीट बदल रहे हैं भूपेश बघेल? सीएम ने कहा- ‘पार्टी टिकट देगी तो…’
Spread the love

पांच राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। इन अटकलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा सीट पाटन को लेकर भी चर्चा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी परंपरागत सीट पाटन से ही या फिर किसी और सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इन अटकलों पर अब खुद मुख्मंत्री भूपेश बघेल ने ही विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि वे सीट नहीं बदलेंगे और पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने निजी चैनल द्वारा आयोजित एक कॉन्क्लेव का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उनसे इस संबंध में सवाल किया गया था।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “गलतफहमी में कोई न रहे.. भूपेश बघेल किसी से डरता नहीं है। सीट ढूँढने वाले कोई और होंगे। अगर पार्टी टिकट देगी तो सिर्फ और सिर्फ पाटन से ही चुनाव लड़ूँगा।”

एक न्यूज चैनल कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया गया कि बीजेपी कह रही है कि वे सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री कहते हैं कि भाजपा की अफवाह वाली कमेटी यही करती है। पार्टी अगर मुझे टिकट देगी तो मैं सिर्फ पाटन से ही चुनाव लड़ूंगा। किसी को कोई गलत फहमी नहीं होना चाहिए कि मैं कोई और सीट ढूंढ रहा हूं। सीट ढूंढने वाले कोई और होंगे। भूपेश बघेल किसी से डरता नहीं है। लड़ेंगे तो सिर्फ पाटन से। पाटन की बदौलत ही मेरी पहचान बनी है।

Related post

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देशवासियों को भारतीय संस्कृति के गूढ़…
सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में…

Spread the loveभगवान शिव को समर्पित सावन मास के शुभारंभ के साथ आज गुरुवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर…