• 07/03/2024

DA & HRA Hike: कर्मचारियों का 4 फीसदी DA बढ़ा, HRA में भी बढ़ोत्तरी, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

DA & HRA Hike: कर्मचारियों का 4 फीसदी DA बढ़ा, HRA में भी बढ़ोत्तरी, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Spread the love

होली से पहले केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मोदी कैबिनेट ने आज हुई बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी के फैसले को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।

सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। इस फैसले से देश के 48 लाख से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: सरकार में आए तो 30 लाख नौकरी, कॉलेज के बाद 1 लाख रुपये, राहुल ने युवाओं से किए 5 बड़े वादे 

HRA में भी बढ़ोत्तरी

केन्द्र सरकार की मंजूरी के बाद अब कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो जाएगा। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के मुताबिक इस बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों के टेक-होम सैलेरी पैकेज में इजाफा तय है। 7th Pay Commission की सिफारिशों के मुताबिक HRA बढ़ोतरी के लिए शहरों को 3 कटैगरी में बांटा गया है। ये कैटेगरी- X,Y & Z है।

X कैटेगरी के कर्मचारी शहरों/कस्बों में रहता है तो उसका HRA बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा। Y कैटेगरी के लिए 20 फीसदी और Z कैटेगरी के लिए HRA की दर 10 फीसदी की होगी। अभी X,Y & Z के शहरों/कस्बों में रहने वाले कर्मचारियों को क्रमशः 27, 18 और 9 फीसदी HRA मिलता है।

इसे भी पढ़ें: 1957.60 क्विंटल की हो गई फर्जी धान खरीदी, सरकार को लगाया 43 करोड़ का चूना, समिति प्रबंधक और प्रभारी के खिलाफ FIR 

ग्रेच्युटी की लिमिट में भी इजाफा

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि डीए बढ़ोत्तरी के फैसले से सरकार पर 12,869 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। गोयल ने बताया कि इस फैसले से HRA भी बढ़ेगा। इसके अलावा ग्रेच्युटी की सीमा भी बढ़ा दी गई है। ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये कर दी गई है। पीयूष गोयल के मुताबिक इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को अलग-अलग कैटेगरी में कई बड़े फायदे मिलेंगे।

Related post

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 55%, केंद्र के बराबर

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात दी है।…
7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, जानें कितने मिलेगा

7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में…

Spread the loveकेन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी करने के बाद अब दूसरे भत्तों…
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, आदेश जारी

महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई…

Spread the loveIncrease in Dearness allowance: छत्तीसगढ़ में कार्यरत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित…