• 28/09/2023

इस्कॉन सबसे बड़ा धोखेबाज, कसाइयों को बेचते हैं गाय, वहां एक भी बछड़ा नहीं, मेनका गाधी ने लगाए गंभीर आरोप

इस्कॉन सबसे बड़ा धोखेबाज, कसाइयों को बेचते हैं गाय, वहां एक भी बछड़ा नहीं, मेनका गाधी ने लगाए गंभीर आरोप
Spread the love

बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के ऊपर गंभीर आऱोप लगाया है। मेनका गांधी का कहना है कि इस्कॉन में बड़े स्तर पर धोखेबाजी हो रही है। यही नहीं बीजेपी सांसद का आरोप है कि यहां के गौशाला में रहने वाली गायों को कसाइयों को बेचा जाता है। हालांकि इस्कॉन ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

पशु संरक्षण के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाली मेनका गांधी ने आरोप लगाया है कि ISKCON देश का ‘सबसे  बड़ा धोखा’ है। यह गौशालाएं चलाता है और बड़ी-बड़ी जमीनों समेत सरकार से कई लाभ हासिल करता है। लेकिन वो गौशालाओं से गायों को कसाइयों के हाथ बेचता है।

गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आंध्र प्रदेश की गौशाला का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह ISKCON की अनंतपुर गौशाला गईं थीं, जहां एक भी ऐसी गाय नहीं मिली जो दूध नहीं देती। साथ ही पूरी डेयरी में कोई बछड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि डेयरी में एक भी दूध नहीं देने वाली गाय नहीं थी। एक भी बछड़ा वहां नहीं था। इसका मतलब है कि सभी को बेच दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘ISKCON अपनी सभी गायों को कसाइयों को बेच रहा है। उनके जितना कोई भी यह काम नहीं करता और सड़कों पर गाते हैं कि ‘हरे राम हरे कृष्णा’। इसके बाद कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर ही निर्भर है। शायद उनके जितनी गायों को कसाइयों को कोई और नहीं बेचता होगा।’

बताया जा रहा है कि मेनका गांधी का यह इंटरव्यू करीब एक महीने पुराना है। कहा जा रहा है कि ‘मां का दूध’ नाम से डॉक्युमेंट्री बनाने वाली डॉक्टर हर्षा आत्मकुरी ने भाजपा सांसद से बात की थी।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर माता-पिता एवं अभिभावकों से…
सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान…
CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की…