• 01/03/2023

BREAKING: पूर्व CM रमन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता की याचिका खारिज, जानिए HC ने क्या कहा

BREAKING: पूर्व CM रमन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता की याचिका खारिज, जानिए HC ने क्या कहा
Spread the love

आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की याचिका को खारिज कर दिया है। सुनवाई में हाईकोर्ट ने माना कि यह याचिका चलने योग्य नहीं है।

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने पूर्व सीएम रमन सिंह की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि पूर्व सीएम ने साल 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति छुपाते हुए शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी।  याचिकाकर्ता ने न्यायालय से मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की थी।

जस्टिस गौतम भादुड़ी की डिविजन बेंच ने मामले में सुनवाई करते हुए इस याचिका को चलने योग्य नहीं मानते हुए याचिका खारिज कर दी है ।

इसे भी पढ़ें: OPS और NPS को लेकर सरकार ने जारी किए निर्देश, रिटायरमेंट, मृत्यु और अशक्तता में पेंशन का कैसे होगा निर्धारण, पढ़िए

इसे भी पढ़ें: 40 लाख की गाड़ी और हरकत फूलों के गमले की चोरी, Video वायरल होने के बाद एक गिरफ्तार 

इसे भी पढ़ें: LPG Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, इतने बढ़े दाम

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…