• 30/08/2022

IAS और IPS अफसरों का HRA 9 से 27 फीसदी तक बढ़ा

IAS और IPS अफसरों का HRA 9 से 27 फीसदी तक बढ़ा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में डीए और एचआरए बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसके बीच प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के  गृह भाड़ा भत्ता (HRA) बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक केन्द्रीय वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के कार्यालयीन ज्ञापन 7 जुलाई 2017 के अऩुसार महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत से ऊपर हो जाएगा तो एक्स, वाई और जेड श्रेणी के शहरों के लिए मकान किराया भत्ता की दरें रिवाइज करके क्रमशः 27 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 9 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 25 फीसदी से ज्यादा है। ऐसे में सातवें वेतनमान आयोग की सिफारिशों के मुताबिक एचआरए स्वीकृत किया जाता है।

आपको बता दें राज्य के कर्मचारी-अधिकारी संगठन भी डीए और एचआरए बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 9 दिन से हड़ताल पर हैं। संगठन की मांग है कि उन्हें भी केन्द्रीय कर्मचारियों की तरह 34 फीसदी डीए दिया जाए।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर सरकार सख्त, कार्रवाई के दिए गए आदेश

इसे भी पढ़ें : BREAKING : अडाणी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी, अब मस्क और बेजोस ही आगे

इसे भी पढ़ें : महिला ने SSP ऑफिस के सामने दरोगा को चप्पलों से पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला…

इसे भी पढ़ें : UP में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, 21 जिलों में मिले 12 हजार से अधिक मामले

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…